मुंबई। कोरोना के कहर से शेयर बाजार में आई भारी गिरावट के चलते भारतीय सराफा बाजार में फिर बिकवाली के भारी दबाव में सोना 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम टूटा, तो चांदी में 6,000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट आई। सोने का भाव भारतीय सराफा बाजार में 40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गया। वहीं, चांदी 36,640 रुपये प्रति किलो तक लुढ़की। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के नेशनल सेकेट्ररी सुरेंद्र मेहता ने बताया कि शेयर बाजार में भारी गिरावट के समय निवेशकों के लिए महंगी धातुएं सोना और चांदी संकटमोचक बन गईं और वे सोना और चांदी बेचकर अपनी नकदी की जरूरतों को पूरा करने लगे।
ये रहे सोना और चांदी के रेट
देश के सर्राफा बाजार में 999 शुद्धता के सोने का भाव पिछले सप्ताह के 42,017 रुपये प्रति 10 ग्राम से 2,022 रुपये टूटकर 39,995 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी का भाव शुक्रवार के 43,085 रुपये प्रति किलो से 6,445 रुपये लुढ़ककर 36,640 रुपये प्रति किलो पर आ गया। हालांकि विदेशी बाजार में महंगी धातु में आई रिवकरी के बाद भारतीय वायदा बाजार में भी देर रात सोने-चांदी में थोड़ी रिकवरी दर्ज की गई।
बाद में थोड़ा रिकवरी भी आई
कल रात रात 10.23 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के अप्रैल अनुबंध में पिछले सत्र से 538 रुपये यानी 1.33 फीसदी की गिरावट के साथ 39,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार चल रहा था। इससे पहले एमसीएक्स पर सोने का भाव 38,400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक टूटा। वहीं, एमसीएक्स पर चांदी के मई अनुबंध में पिछले सत्र से 3,864 रुपये की गिरावट के साथ 36,223 रुपये प्रति किलो पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले चांदी का भाव 33,756 रुपये प्रति किलो तक लुढ़का।
जानिए वित्तीय बाजार के जानकारों की राय
केडिया एडवायजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने बताया कि शेयर बाजार में भारी गिरावट के कारण कारोबारी अपने मार्जिन कॉल को पूरा करने के लिए सोने और चांदी में बिकवाली करने लगे जिससे दोनों महंगी धातुओं में भारी गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती से भी सोने और चांदी को सहारा नहीं मिला। अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार कॉमेक्स पर सोने अप्रैल अनुबंध में पिछले सत्र से 3.95 डॉलर की गिरावट के साथ 1,512.75 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले सोने का भाव 1,451 डॉलर प्रति औंस तक फिसला। चांदी के मई अनुबंध में पिछले सत्र से 9.41 फीसदी की गिरावट के साथ 13.13 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले चांदी का भाव 11.77 डॉलर प्रति औंस तक उछला।
फेड ने बेंचमार्क ब्याज दर जो एक फीसदी से 1.25 फीसदी था उसे घटाकर शून्य से 0.25 फीसदी कर दिया है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने ब्याज दर में एक फीसदी की कटौती की है। इससे पहले तीन मार्च को फेड ने ब्याज दर में 0.5 फीसदी की कटौती की थी।
More From GoodReturns

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis

Gold Silver Price: किसमें मिलेगा ज्यादा रिटर्न, Ajay Kedia से समझिए निवेश की पूरी Strategy!

GPF ब्याज दर 7.1% पर बरकरार: क्या EPF और PPF से बेहतर है आपका निवेश?

ब्रेंट क्रूड $95 के पार: क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतों में होगा बदलाव? जानें ताजा अपडेट

ITR रिफंड के नाम पर हो रही है बड़ी धोखाधड़ी, इन फर्जी मैसेज से रहें सावधान

Vi का ₹860 वाला नया प्लान: अनलिमिटेड डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी, रिचार्ज से पहले ये बातें जरूर जानें



Click it and Unblock the Notifications