कोरोना महामारी को रोकने के लिए देश में 21 दिन का लॉकडाउन है और दिल्ली का सर्राफा बाजार बंद।
नई दिल्ली: कोरोना महामारी को रोकने के लिए देश में 21 दिन का लॉकडाउन है और दिल्ली का सर्राफा बाजार बंद। मंगलवार को सोने में रिकॉर्ड बढ़त देखने को मिली थी, लेकिन आज बुलियन मार्केट में सोना और चांदी का हाजिर भाव शुरुआती कारोबार में नरम है। सोने के वायदा भाव में बुधवार को गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार सुबह पांच जून 2020 के सोने का वायदा भाव 0.74 फीसद या 333 रुपये की गिरावट के साथ 44,748 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव बुधवार सुबह 0.64 फीसद 291 रुपये की गिरावट के साथ 44,939 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, सोने के वैश्विक हाजिर भाव में बुधवार सुबह तेजी देखी गई है।

सोने के साथ ही चांदी के वायदा भाव में भी बुधवार सुबह भारी गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स पर पांच मई 2020 की चांदी का वायदा भाव बुधवार सुबह 1.66 फीसद या 723 रुपये की गिरावट के साथ 42,771 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। क्रूड ऑयल में भी बुधवार सुबह गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर बुधवार सुबह 20 अप्रैल 2020 के क्रूड ऑयल का वायदा भाव 6.98 फीसद या 144 रुपये की गिरावट के साथ 1920 रुपये प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो बुधवार सुबह सोने की हाजिर कीमत में तेजी देखी गई है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, बुधवार सुबह वैश्विक स्तर पर सोने का हाजिर भाव 0.18 फीसद या 2.91 डॉलर की बढ़त के साथ 1,650.63 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। सोने के साथ ही चांदी के वैश्विक हाजिर भाव में बुधवार सुबह बढ़त देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी का हाजिर भाव बुधवार सुबह 0.18 फीसद या 0.03 डॉलर की बढ़त के साथ 15.05 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। यहां आपको बता दें कि है कि लॉकडाउन के चलते देश में सोने का हाजिर बाजार बुधवार को भी बंद रहेगा। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए भारत सरकार ने 25 मार्च से ही देश भर में 21 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन लागू किया हुआ है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
