नई दिल्ली, अक्टूबर 29। वित्त मंत्रालय ने दिवाली से पहले नौकरीपेशा लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है। वित्त मंत्रालय ने कर्मचारियों के पीएफ के ब्याज पर अंतिम मोहर लगा दी है। वित्त मंत्रालय ने आज यानी 29 अक्टूबर 2021 को प्राविडेंड फंड यानी पीएफ पर 8.5 फीसदी ब्याज दर की मंजूरी दे दी है। पीएफ पर यह ब्याज वित्त वर्ष 2020-2021 के लिए मंजूर किया गया है। रिटायरमेंट फंड संगठन ईपीएफओ ने वित्त वर्ष 2020-2021 के लिए पीएफ पर 8.5 फीसदी ब्याज की सिफारिश की थी। इसे आज सरकार न ेसरकार ने मान लिया है। ईपीएफओ ने बीते 4 मार्च 2021 को वित्त वर्ष 2020-2021 के लिए 8.5 फीसदी ब्याज दर रखने का प्रस्ताव सरकार को दिया था।
दिवाली तक मिल सकता है ब्याज
वित्त मंत्रालय की मंजूरी के बाद ही लेबर मिनिस्ट्री पीएफ पर ब्याज देना शुरू करता है। वित्त मंत्रालय की इस मंजूरी के बाद अब ईपीएफओ 6 करोड़ खाताधारकों को ब्याज ट्रांसफर करेगा। उम्मीद की जाती है कि दिवाली तक यह ब्याज कर्मचारियों के पीएफ खाते में आ जाएगा।
कैसे होती है पीएफ में ब्याज की गणना
- पीएफ खाते में ब्याज दर की गणना मासिक आधार पर की जाती है। हालांकि ब्याज पीएफ खाते में वार्षिक आधार पर 31 मार्च को ट्रान्सफर किया जाता है।
- ट्रान्सफर ब्याज अगले महीने अर्थात अप्रैल की शेष राशि के साथ मिला लिया जाता है। इसके बाद कुल राशि पर ब्याज की गणना की जाती है।
पीएफ के जरूरी नियम
- यदि लगातार 36 महीनों (3 साल तक) तक पीएफ खाते में योगदान न किया जाये, तो खाता निष्क्रिय हो जाता है।
- वह कर्मचारी जिनकी उम्र रिटायर्मेंट की नहीं हुई है, उन्हें निष्क्रिय खातों पर ब्याज प्रदान किया जाता है।
- केवल रिटायर कर्मचारियों के निष्क्रिय खातों में जमा राशि पर ब्याज नहीं दिया जाता है।
ईपीएफ की खास बातें
- कंपनी के 12 फीसदी और कर्मचारी भी इतना ही पैसा इस फंड में देता है।
- कंपनी की तरफ से कुल योगदान को कर्मचारी पेंशन योजना में 8.33 फीसदी और कर्मचारी भविष्य निधि के लिए 3.67 फीसदी के रूप में बांट दिया जाता है।
- कर्मचारी की तरफ से किया गया योगदान पूरी तरह से कर्मचारी के भविष्य निधि में जाता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications