Aaj Ka Sone Ka Rate: दुबई में आज यानी 2 जुलाई को सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रहा है। वहीं एक दिन पहले उछाल दर्ज किया गया था। आज 24 कैरट सोने का रेट भारतीय करेंसी 64045 रुपए प्रति 10 ग्राम है वहीं एक दिन पहले 64102 रुपए प्रति 10 ग्राम था। सोने के खरीदार हमेशा सोने के भाव गिरने का इंतेजार किया करते हैं आज उनके लिए ये अच्छी खबर हो सकती है।

आज 22 कैरट सोने के रेट में स्थिरता दर्ज की गई है। दुबई में 22 कैरट सोने के रेट 59328 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 59328 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम भी लुढ़कता दिख रहे हैं। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 49213 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 49270 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
दुबई के पड़ोसी देश कतर और ओमान की बात करें तो इस समय सोने के भाव में यहां पर भी फेरबदल लगा हुआ है, आज कतर में भारतीय रुपए में 24 कैरट सोने का रेट 64918 रुपए है, और वहीं ओमान की बात करें तो आज यहां भारतीय रुपए में 24 कैरट सोने के भाव 64296 रुपए है। आज कतर में स्थिरता दर्ज की गई है और ओमान में गिरावट देखने को मिल रही है।
MCX पर गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर आज सोने के दाम 71628 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 3:25 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 26 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का कारोबार
आज एमसीएक्स पर चांदी 87860 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 3:25 मिनट तक एमसीएक्स चांदी 338 रुपए उछाल के साथ कारोबार कर रही है।
इन्टरनेशनल स्तर पर गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो इन्टरनेशनल स्तर पर सोने के रेट की तो 2:25 मिनट तक 2,324.07 डॉलर रही है। इसमें 7.17 डॉलर की गिरावट देखने को मिली है। यह 0.31 परसेंट के करीब की गिरावट थी। गोल्ड गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
इन्टरनेशनल स्तर पर सिल्वर का कारोबार
इस समय इन्टरनेशनल स्तर पर चांदी की कीमत 2:25 मिनट तक 29.31 डॉलर रही है। इसमें 0.16 डॉलर गिरावट दर्ज की गई है। यह 0.54 परसेंट के आस पास गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
जुलाई महीने के दूसरे दिन भारतीय सराफा बाजार में सोने के रेट में तेजी दर्ज की गई है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 24 कैरट सोने के दाम 72530 रुपए है, दो दिनों से स्थिरता के बाद आज सोने के रेट में उछाल आया है।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी भी उछाल के साथ कारोबार कर रही है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 9100 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 9020 रुपए था। पिछले दो दिनों से चांदी के भाव में उछाल बना हुआ है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications