Dubai Gold Rate: आसमान पर पहुंचा दुबई में सोने का भाव, ये हैं 22K के नए रेट, फटाफट करें चेक
Dubai Aaj Ka Sone Ka Bhav: दुबई में एक बार फिर सोने के भाव में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। अक्टूबर महीने के शुरुआत से ही सोने के दाम में फेरबदल बना हुआ है उसी कड़ी में दोबारा दुबई में सोने के रेट में उछाल दर्ज किया गया है। आज दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 75767 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 73421 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

आज 22 कैरट सोने के भाव में भी उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 70159 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 67984 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में भी तेजी बनी हुई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 58256 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 55624 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
MCX पर गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर तो यहां पर आज सोने के दाम 78378 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 2:01 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 339 रुपए के भारी उछाल के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का कारोबार
आज MCX पर चांदी 98430 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 2:01 मिनट तक एमसीएक्स चांदी 982 रुपए की जबरदस्त तेजी के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में सोने का कारोबार
अभी नजर डालें तो ग्लोबल मार्केट में सोने के दाम पर तो दोपहर 2:01 मिनट तक 2,737.34 डॉलर प्रति ऑन्स रही है। इसमें 15.71 डॉलर की तेजी देखने को मिली है। यह 0.58 परसेंट के करीब का उछाल है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय ग्लोबल मार्केट में चांदी का भाव दोपहर 2:01 मिनट तक 34.22 डॉलर रही है। इसमें 0.49 डॉलर प्रति ऑन्स की तेजी देखने को मिली है। यह 1.44 परसेंट के आस पास का उछाल है।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना जबरदस्त स्थिरता के साथ कारोबार कर रहा है। आज इंदौर सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 73050 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 73050 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी भारी उछाल के साथ कारोबार कर रही है। आज इंदौर सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 10200 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 10100 रुपए था।


Click it and Unblock the Notifications