Dubai Gold Rate: दुबई में 14 नवंबर को भी नहीं थमे सोने के भाव आज एक बार फिर उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 76065 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 73710 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

आज 22 कैरट सोने के भाव में भी उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 70435 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 68252 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में भी तेजी बनी हुई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 58485 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 55843 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना भारी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 69500 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 70600 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी भी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 8950 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 9100 रुपए था।
MCX पर गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर तो यहां पर आज सोने के दाम 73828 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:14 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 654 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का कारोबार
आज MCX पर चांदी 88085 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:14 मिनट तक एमसीएक्स चांदी 1112 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में सोने का कारोबार
अभी नजर डालें तो ग्लोबल मार्केट में सोने के दाम पर तो सुबह 10:15 मिनट तक 2,561.28 डॉलर प्रति ऑन्स रही है। इसमें 49.96
डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 1.91 परसेंट के करीब की गिरावट है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय ग्लोबल मार्केट में चांदी का भाव सुबह 10:15 मिनट तक 30.17 डॉलर रही है। इसमें 0.35 डॉलर प्रति ऑन्स की गिरावट देखने को मिली है। यह 1.13 परसेंट के आस पास की गिरावट है।
सोने के खरीदारों के लिए चिंता का विषय बना हुआ इन दिनों लगातार सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है, हालांकि सोने के गहने लेने वाले हमेशा सोने के भाव कम होने का इंतजार किया करते हैं। इजराइल और ईरान युद्ध का असर यहां भी पड़ता दिख रहा है जिसको को देखते हुए सोने के दाम में उतार चढ़ाव बना हुआ है। जब भी यहां सोना लेने के बारे में सोचें तो सबसे पहले मौजूदा समय के सोने के भाव पता करने की कोशिश जरूर करें क्योंकि ये एक कीमती धातु है। दुबई में ईद के समय में शेख लोग गोल्ड की खरीदारी काफी बड़े पैमाने पर किया करते हैं क्योंकि उन्हे सोना पहनने का बहुत ज्यादा शौक है।


Click it and Unblock the Notifications