Dubai Gold Rate: दुबई में इस समय सोने के दाम में फेरबदल बना हुआ है। लगातार एक हफ्ते से यहां सोने के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। आज एक बार फिर उछाल आया है। दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 76316 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 76198 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

आज 22 कैरट सोने के भाव में भी उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 70658 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 70540 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 58636 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 58518 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
MCX पर गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर तो यहां पर आज सोने के दाम 78225 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 12:45 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 59 रुपए के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का कारोबार
आज MCX पर चांदी 90294 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 12:45 मिनट तक एमसीएक्स चांदी 219 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में सोने का कारोबार
अभी नजर डालें तो ग्लोबल मार्केट में सोने के दाम पर तो दोपहर 12:46 मिनट तक 2,669.59 डॉलर प्रति ऑन्स रही है। इसमें 10.08 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.37 परसेंट के करीब की तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय ग्लोबल मार्केट में चांदी का भाव दोपहर 12:46 मिनट तक 29.67 डॉलर रही है। इसमें 0.02 डॉलर प्रति ऑन्स की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.05 परसेंट के आस पास की गिरावट है।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज जयपुर सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 73450 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 73550 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज जयपुर सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 9250 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 9450 रुपए था।
दुबई के पड़ोसी देश बहरीन और कतर को देखें तो आज यहां पर सोने के भाव में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज बहरीन में भारतीय रुपए में 22 कैरट 10 ग्राम सोने का दाम 68885 रुपए है। अगर हम कतर की बात करें तो यहां सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है।
कतर में 22 कैरट 10 ग्राम सोने का भाव 71814 रुपए है। आज बहरीन में 10 ग्राम सोने के भाव में 1837 रुपए की गिरावट आई है। गोल्ड में इस समय इतना ज्यादा उतार चढ़ाव होने के कारण इसमें निवेश करने वालों के सामने चिंता का विषय बना हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications