Dubai Gold Rate: दुबई में इन दिनों लगातार सोने के रेट में उछाल बना हुआ है। दुबई में निरंतर तीसरे दिन सोने के भाव में उछाल दर्ज किया जा रहा है। दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 81556 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 81259 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 75925 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 75273 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 62352 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 61594 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
MCX पर गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर तो यहां पर आज सोने के दाम 84540 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 12:15 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 954 रुपए के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का कारोबार
आज MCX पर चांदी 95989 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 12:15 मिनट तक एमसीएक्स चांदी 280 रुपए की उछाल के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में सोने का कारोबार
अभी नजर डालें तो ग्लोबल मार्केट में सोने के दाम पर तो दोपहर 12:16 मिनट तक 2,860.38 डॉलर प्रति ऑन्स रही है। इसमें 17.73 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.62 परसेंट के करीब की तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय ग्लोबल मार्केट में चांदी का भाव दोपहर 12:18 मिनट तक 32.32 डॉलर रही है। इसमें 0.00 डॉलर प्रति ऑन्स की तेजी देखने को मिल रही है। यह 0.01 परसेंट के आस पास की तेजी है।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना भारी उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज मुंबई सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 79050 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 78100 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी उछाल के साथ कारोबार कर रही है। आज मुंबई सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 9950 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 9850 रुपए था।
दुबई के पड़ोसी देश बहरीन और कतर को देखें तो आज यहां पर सोने के भाव में गिरावट और स्थिरता दर्ज की जा रही है। आज बहरीन में भारतीय रुपए में 22 कैरट 10 ग्राम सोने का दाम 69403 रुपए है। अगर हम कतर की बात करें तो यहां सोने के भाव में स्थिरता देखने को मिल रही है।
कतर में 22 कैरट 10 ग्राम सोने का भाव 76827 रुपए है। आज बहरीन में 10 ग्राम सोने के भाव में 1851 रुपए की गिरावट आई है। गोल्ड में इस समय इतना ज्यादा उतार चढ़ाव होने के कारण इसमें निवेश करने वालों के सामने चिंता का विषय बना हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications