Today Dubai Gold Rate: इन दिनों पूरे विश्व में सोने के भाव में उतार चढ़ाव बना हुआ है, इस कड़ी में दुबई में बचा नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ लेने के बाद से गोल्ड में बहुत ज्यादा फेरबदल बना हुआ है। दुबई में लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने की वजह से भी सोने के दाम में उछाल दिख रहा है।

दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 83497 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 82905 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 77642 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 77110 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 63805 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 63084 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
क्या इस साल 90 हजार रुपए तक पहुंच जाएगा सोने का दाम
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती और जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे भी गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 90 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।
MCX पर गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर तो यहां पर आज सोने के दाम 86205 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 1:02 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 396 रुपए के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का कारोबार
आज MCX पर चांदी 97606 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 1:02 मिनट तक एमसीएक्स चांदी 2373 रुपए के उछाल के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में सोने का कारोबार
अभी नजर डालें तो ग्लोबल मार्केट में सोने के दाम पर तो दोपहर 1:03 मिनट तक 2,932.72 डॉलर प्रति ऑन्स रही है। इसमें 16.08 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.55 परसेंट के करीब की तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय ग्लोबल मार्केट में चांदी का भाव दोपहर 1:03 मिनट तक 33.07 डॉलर रही है। इसमें 0.87 डॉलर प्रति ऑन्स का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 2.70 परसेंट के आस पास की तेजी है।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज जयपुर सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 80050 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 79950 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी उछाल के साथ कारोबार कर रही है। आज जयपुर सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 10050 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 9950 रुपए था।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications