पिछले कई दिनों से सोने-चांदी की कीमत में गिरावट का दौर आज खत्म हुआ। आज सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है।
नई दिल्ली: पिछले कई दिनों से सोने-चांदी की कीमत में गिरावट का दौर आज खत्म हुआ। आज सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। ऐसे में अगर आप आज सोना खरीदना चाह रहे हैं तो थोड़ा रुक जाए। सोना एक बार फिर से उछलकर 49000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार हो गया। वहीं मंगलवार को चांदी की कीमत 63000 रुपए प्रति किलोग्राम ज्यादा पर बंद हुई है।

सोने के भाव में तेजी आई
सर्राफा बाजारों में आज फिर सोने-चांदी के भाव में तेजी आई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 371 रुपये चढ़कर 49230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं शाम को 49296 रुपये पर बंद हुआ। बात करें जबकि वहीं चांदी 313 रुपये महंगी होकर 62913 रुपये प्रति किलो पर खुली, शाम को 63170 रु पर बंद हुई। वहीं 22 कैरेट सोना की तो 45095 रुपये पर आ चुका है। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49230 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 49033 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45095 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 36923 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 62913 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
सोना खरीदने वक्त इस वेबसाइट पर चेक करें दाम
बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है। इसलिए सोना और चांदी की खरीददारी करने जो से पहले (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) की वेबसाइडट पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है।
सोने के वायदा भाव में तेजी, चांदी की कीमतों में भी उछाल
सोने एवं चांदी के वायदा भाव में मंगलवार को तेजी का रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर फरवरी में डिलिवरी वाले सोने का दाम सुबह 228 रुपये यानी 0.47 फीसद की तेजी के साथ 49,167 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में फरवरी अनुबंध वाले सोने का मूल्य 48,939 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। दूसरी ओर अप्रैल में डिलिवरी वाले सोने का मूल्य 162 रुपये यानी 0.33 फीसद की बढ़त के साथ 49,132 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का मूल्य 48,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर मार्च, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 475 रुपये यानी 0.75 फीसद की बढ़त के साथ 63,946 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में मार्च अनुबंध वाली चांदी की कीमत 63,471 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। दूसरी ओर, मई 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 493 रुपये यानी 0.77 फीसद की बढ़त के साथ 64,816 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में मई अनुबंध वाली चांदी की कीमत 64,323 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications