आज सोमवार को देश भर के सर्राफा बाजार में शुक्रवार के मुकाबले सोना और चांदी दोनों सस्ते हुए हैं। पिछले कई दिनों से सोने के भाव में लगातार आ रही तेजी पर आज ब्रेक लग गया।
नई दिल्ली: आज सोमवार को देश भर के सर्राफा बाजार में शुक्रवार के मुकाबले सोना और चांदी दोनों सस्ते हुए हैं। पिछले कई दिनों से सोने के भाव में लगातार आ रही तेजी पर आज ब्रेक लग गया। वहीं चांदी के तेवर भी नरम हुए हैं।

सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव आज 576 रुपये गिरकर 55550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं चांदी का हाजिर भाव 418 रुपये प्रति किलो नीचे 74595 रुपये पर खुला। चांदी जो अब तक 21 दिनों में 45 फीसदी की रिटर्न दे चुका है।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने की आज की कीमत
सोने की कीमत में आद गिरावट देशने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक आज 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 55550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत गिरकर 55328 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके अलावा 91.6 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 50884 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तो वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत में 41663 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई।
चांदी ने दिया डेढ़ गुना अधिक रिटर्न
अगर चांदी की कीमत देखें तो आज चांदी 418 रुपए नीचे लुढ़क गया और चांदी की कीमत 74595 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। आपतो बता दें कि चांदी की कीमत में जारी लगातार तेजी के कारण चांदी ने 21 दिनों में 45 फीसदी का रिटर्न दिया है। चांदी अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी है। इस साल जनवरी से लेकर अब तक में सोने के मुकाबले चांदी ने डेढ़ गुना अधिक रिटर्न दिया है। वहीं जानकारों का कहना है कि अभी सोने-चांदी की कीमत में तेजी का दौर जारी रहेगा। घरेलू बाजार में चांदी अपने अब तक उच्चतम स्तर से बेहद करीब है।
चांदी में देखने को मिला जबरदस्त रिटर्न
- मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 18 मार्च को चांदी का भाव 33,580 रुपए प्रति किलो तक टूटा था।
- जबकि बीते शुक्रवार को रिकॉर्ड 77,949 रुपए प्रति किलो तक उछला।
- यानी इस दौरान चांदी के दाम 44,369 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी देखने को मिली है।
- वहीं अगस्त के पहले सात दिनों की बात करें तो कुल बढ़ोतरी में एक चौथाई बढ़ोतरी इसी सप्ताह देखने को मिली है।
- 31 जुलाई के को चांदी के दाम 64984 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुए थे।
- वहीं आज चांदी 76219 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंची।
- इस दौरान चांदी की कीमत में 11235 हजार रुपए प्रति किलोग्राम का इजाफा देखने को मिला है।
सोना की कीमत 18 हजार बढ़ा
- वायदा बाजार में सोना 16 मार्च को 38,400 रुपए प्रति 10 ग्राम तक टूटा था।
- शुक्रवार को सोने का भाव रिकॉर्ड 56,191 रुपए प्रति 10 ग्राम तक उछला।
- इस दौरान सोने के दाम में 17,791 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी देखने को मिली।
- अगस्त के पहले एक हफ्ते की बात करें तो 2400 रुपए से ज्यादा की बढ़त देखने को मिल चुकी है।
- 31 जुलाई की करें तो सोने के दाम 53,445 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुए थे।
- जबकि आज सोने की कीमत 55,098 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुए।
- इस दौरान चांदी की कीमत में करीब 2400 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी देखने को मिल चुकी है।
More From GoodReturns

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications