सोने की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज सर्राफा बाजारों में सोना-चांदी दोनों सस्ता हो गए है।
नई दिल्ली: सोने की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज सर्राफा बाजारों में सोना-चांदी दोनों सस्ता हो गए है। आज यानी 20 अक्टूबर को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड 210 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 50813 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं चांदी के हाजिर भाव में भी 918 रुपये की गिरावट देखने को मिल रही है। चांदी आज 61622 रुपये प्रति किलो पर आ गई है।

आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50813 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 50610 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46545 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 38110 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 61622 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बता दें कि आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं।
सोने की वायदा कीमतों में गिरावट, चांदी भी टूटी
सोने और चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में मंगलवार सुबह गिरावट देखने को मिली हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दिसंबर वायदा का सोने का भाव मंगलवार 0.27 फीसद या 137 रुपये की गिरावट के साथ 50,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। उधर वैश्विक स्तर पर भी सोने की वायदा और हाजिर कीमतों में मंगलवार सुबह गिरावट देखने को मिली। सोने के साथ ही चांदी की वायदा कीमत में भी मंगलवार सुबह गिरावट देखी गई। मंगलवार सुबह दिसंबर वायदा की चांदी की कीमत 0.30 फीसद या 185 रुपये की गिरावट के साथ 61,910 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। इसके अलावा वैश्विक स्तर पर मंगलवार सुबह चांदी की वायदा कीमत में गिरावट और हाजिर कीमत में बढ़त देखने को मिली।
वैश्विक स्तर पर सोने-चांदी की कीमतें
वैश्विक स्तर पर मंगलवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, मंगलवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.40 फीसद या 7.70 डॉलर की गिरावट के साथ 1,904 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.13 फीसद या 2.55 डॉलर की गिरावट के साथ 1,901.53 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंगलवार सुबह चांदी की वायदा कीमत में गिरावट और हाजिर कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, मंगलवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव 0.70 फीसद या 0.17 डॉलर की गिरावट के साथ 24.53 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वहीं, इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.33 फीसद या 0.08 डॉलर की बढ़त के साथ 24.47 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications