Aaj Ka Sone Ka Bhav Bangalore: बेंगलुरू में सोने की कीमत में तीन दिनों से गिरावट बनी हुई थी, लेकिन आज यहां सोने के भाव में स्थिरता दर्ज की जा रही है। ईरान-इजरायल के बीच सीजफायर एग्रीमेंट के बाद से सोने के भाव में गिरावट का असर देखने को मिल रहा है।
गोल्ड इस समय अपने ऑलटाइम हाई से नीचे कारोबार कर रहा है। आज भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन हरे निशान के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है।

बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 98950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 98950 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में स्थिरता देखने को मिल रही है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 90700 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 90700 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में स्थिरता दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 74210 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 74210 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 98950 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 90700 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 99100 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 90850 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 99100 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 90850 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 99100 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 90850 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 98950 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 90700 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 97330 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:18 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 27 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 106355 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:18 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 375 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम तो सुबह 11:19 मिनट तक 3,335.49 डॉलर रही है। इसमें 4.41 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.13 परसेंट के करीब की तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 11:19 मिनट तक 36.36 डॉलर रही है। इसमें 0.15 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.41 परसेंट के आस पास की तेजी है।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
निर्मल बांग की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को सोने की कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं देखा गया, क्योंकि निवेशक इस बात पर नजर बनाए हुए हैं कि इजराइल-ईरान तनाव दोबारा युद्ध में न बदल जाए। इसके साथ ही बाजार में अमेरिकी केंद्रीय बैंक (फेडरल रिजर्व) की ब्याज दरों में कटौती को लेकर भी निवेशक संकेतों का इंतजार कर रहे हैं।
फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि फिलहाल ब्याज दरें कम करने की कोई जल्दी नहीं है। अधिकारी ट्रंप की टैरिफ नीति (आयात शुल्क) का अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ रहा है, यह साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, एशियाई बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान सोना करीब 3,335 डॉलर प्रति औंस के आसपास रहा। बुधवार को सोना मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगले हफ्ते अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों के बीच बैठक होगी और इजराइल तथा ईरान के बीच का तनाव अब लगभग खत्म हो गया है। हालांकि, उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि लड़ाई कभी भी फिर से शुरू हो सकती है। जेरोम पॉवेल ने यह भी कहा कि फेड अभी तक यह समझने की कोशिश कर रहा है कि ट्रंप की टैरिफ नीति का असर आम लोगों की जेब पर कैसे पड़ रहा है। अगर महंगाई में तेजी नहीं आती है तो फेड भविष्य में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है, जिससे सोने को फायदा मिलेगा, क्योंकि सोने पर ब्याज नहीं मिलता।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications