नई दिल्ली, अप्रैल 13। आज और कल राष्ट्रीय अवकाश होने के चलते शेयर बाजार सहित करेंसी मार्केट और डेरिवेटिव मार्केट बंद रहेंगे। इन दो दिनों के बाद शनिवार और रविवार होने के चलते अब शेयर बाजार सीधे सोमवार को ही खुलेंगे। आज यानी गुरुवार 14 फरवरी को महावीर जयंती और कल यानी शुक्रवार 15 अप्रैल 2022 को गुड फ्राइडे का राष्ट्रीय अवकाश है। इस दौरान मेटल और बुलियन मार्केट में भी कारोबार नहीं होगा। वही इस दौरान केवल कमोडिटी मार्केट आज सिर्फ सुबह के सत्र में बंद रहेगा, जबकि शुक्रवार को इसमें दोनों सत्रों में कारोबार नहीं होगा।

शेयर बाजार में तीनों दिन रही गिरावट
शेयर बाजार में कल यानी बुधवार को लगातार तीसरे दिन बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स 237.44 अंक (0.41 फीसदी) की गिरावट के साथ 58,338.93 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 54.65 अंक (0.31 फीसदी) टूटकर 17,475.65 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं जानकारों का कहना है कि अभी शेयर में रुझान निगेटिव ही बना रहा है। निचले छोर पर इसने 17,400-17,450 के स्तर को भी चैलेंज किया और यह 17600 के ऊपर टिके रहने में कामयाब नहीं रहा। उम्मीद है कि आगे भी बाजार में कमजोरी जारी रहेगी।
अगस्त और अक्तूबर में 3-तीन दिन की छुट्टी
मई की बात करें तो ईद-उल-फितर (रमजान ईद) के लिए शेयर बाजार 3 मई 2022 को बंद रहेगा। मई में यह एकमात्र शेयर बाजार की छुट्टी होगी। जबकि, अगस्त और अक्तूबर महीने में तीन-तीन छुट्टियां होंगी। सूची पर नजर डालें तो अगस्त 2022 में, मुहर्रम, स्वतंत्रता दिवस और गणेश चतुर्थी त्योहारों के लिए क्रमशः 9, 15 और 31 अगस्त को शेयर बाजार की छुट्टियां होगीं, जबकि इसी तरह, अक्तूबर 2022 के महीने में 5, 24 और 26 तारीख को क्रमशः दशहरा, दीवाली लक्ष्मी पूजन और दिवाली बलिप्रतिपदा त्योहारों के लिए तीन दिन के लिए शेयर बाजार में काम-काज नहीं होगा।
इस बार मुहूर्त ट्रेडिंग 24 अक्तूबर को होगी
मुहूर्त ट्रेडिंग 24 अक्टूबर 2022 (दिवाली-लक्ष्मी पूजन) के दिन होगी। मुहूर्त ट्रेडिंग 2022 का समय बाद में अधिसूचित किया जाएगा। इसके बाद नवंबर 2022 के महीने में, 8 नवंबर को गुरुनानक जयंती उत्सव के लिए सिर्फ एक शेयर बाजार की छुट्टी होगी। जैसा कि ऊपर बताया गया है, यह वर्ष 2022 में पड़ने वाला आखिरी शेयर बाजार अवकाश (स्टॉक मार्केट हॉलिडे) होगा।
More From GoodReturns

SEBI के नए ETF नियम: ट्रेडिंग का तरीका बदल गया, अब कैसे लगाएं सही ऑर्डर?

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications
