इस सप्ताह भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। शादियों का सीजन शुरू होने वाला है इसके पहले सोने-चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो जल्द ही खरीद लें।
नई दिल्ली, अप्रैल 8। इस सप्ताह भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। शादियों का सीजन शुरू होने वाला है इसके पहले सोने-चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो जल्द ही खरीद लें। आज 8 अप्रैल हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सुबह में सोने में स्थिरता बनी रही। आज सर्राफा बाजार में सोने के भाव फ्लैट रहे। कल जिस भाव पर सोने का भाव बंद हुआ था, आज उसी रेट पर ज्वैलरी बाजार में दाम खुले। जबकि चांदी ने छलांग लगाई है। लेकिन शाम को सोने में तेजी होकर बाजार बंद हुई और चांदी के भाव में सुबह की तुलना गिरावट देखने को मिली है। तेजी होने के बाद भी सोना अपने ऑल टाइम हाई से 4,464 रु सस्ता चल रहा है।

आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
उच्चतम स्तर से सोना 4,464 रु सस्ता
शुक्रवार को सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4,624 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56254 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक चला गया था।
चेक करें कितना सस्ता हुआ आज
49 रु तेजी होकर 51839 रुपये पर बंद हुआ बाजार
बीते करोबारी दिन 7 अप्रैल गुरुवार को सोना 51790 पर बंद हुआ था। आज 8 अप्रैल को शुक्रवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव स्थिर होकर 51790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 49 रु तेजी होकर 51839 रुपये पर बंद हुआ।
46 रु गिरावट होकर 66636 रु पर बंद हुई
बीते करोबारी दिन 7 अप्रैल गुरुवार को चांदी 66019 रु पर बंद हुई थी। वहीं आज 8 अप्रैल को शुक्रवार को जबकि चांदी 663 रुपये तेजी होकर 66682 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 46 रु गिरावट होकर 66636 रु पर बंद हुई।
24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड सुबह का भाव
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51790 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 51583 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47440 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38843 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
वहीं चांदी की कीमत 66682 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड सुबह का भाव
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51839 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 51631 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47485 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38879 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
वहीं चांदी की कीमत 66636 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
बिना बिल के न खरीदे जेवर
अगर आप सोने या चांदी के जेवर खरीद रहे हैं, तो सुनार से उसका पक्का बिल जरूर लें। ज्वैलेर की तरफ दिए जाने वाले इस बिल में आपके खरीदे सोने या चांदी के जेवर की शुद्धता के अलावा उसका रेट और वजन का विवरण होता है। इसलिए अगर आपके पास अपनी ज्वैलरी का बिल है तो सोना या चांदी बेचते समय उसका सही भाव बिना किसी मोलभाव के मिल जाएगा। अगर आपके पास इस जेवरों का बिल नहीं होगा तो सुनार आपसे मनमाने भाव पर सोना खरीदने की कोशिश करेगा। इससे आपको नुकसान होगा।
कैसे चेक करें सोने की शुद्धता
अगर आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है। बीआईएस केयर एप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच ही नहीं बल्कि इससे जुड़ी कोई भी शिकायत भी कर सकते हैं।
कर सकते हैं शिकायत
इस ऐप में अगर सामान का लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और हॉलमार्क नंबर गलत पाया जाता है तो ग्राहक इसकी शिकायत तुरंत कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए तुरंत ही ग्राहक को शिकायत दर्ज करने की जानकारी भी मिल जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications