Sensex and Nifty at record level: एक दिन की गिरावट के बाद आज फिर से सेंसेक्स और निफ्टी ने नया ऑल टाइम हाई बना दिया है। आज ही रिलायंस का डीमर्जर भी हुआ और जियो फाइनेंशियल कंपनी का रेट भी तय हुआ। हालांकि इसके चलते रिलायंस के रेट में भारी कमी आई है।
आज जहां सेंसेक्स करीब 474.46 अंक की तेजी के साथ 67571.90 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 146.00 अंक की तेजी के साथ 19979.20 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,512 कंपनियों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1,767 शेयर तेजी के साथ और 1,604 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 141 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज 230 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं।
इसके अलावा 34 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए। इसके अलावा आज 174 शेयर में अपर सर्किट लगा है, तो 76 शेयर में लोअर सर्किट लगा है। इसके अलावा आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 11 पैसे की मजबूती के साथ 81.98 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप गेनर
आईटीसी का शेयर करीब 13 रुपये की तेजी के साथ 492.15 रुपये के स्तर पर खुला।
कोटक महिन्द्रा का शेयर करीब 50 रुपये की तेजी के साथ 1,956.90 रुपये के स्तर पर खुला।
आईसीआईसीआई बैंक का शेयर करीब 22 रुपये की तेजी के साथ 995.60 रुपये के स्तर पर खुला।
डा रेड्डी लैब का शेयर करीब 118 रुपये की तेजी के साथ 5,339.30 रुपये के स्तर पर खुला।
सिपला का शेयर करीब 21 रुपये की तेजी के साथ 1,056.55 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी के टॉप लूजर
रिलायंस का शेयर करीब 222 रुपये की गिरावट के साथ 2,619.85 रुपये के स्तर पर खुला।
इनफोसिस का शेयर करीब 25 रुपये की गिरावट के साथ 1,449.50 रुपये के स्तर पर खुला।
अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर करीब 105 रुपये की गिरावट के साथ 8,224.15 रुपये के स्तर पर खुला।
एचसीएल टेक का शेयर करीब 13 रुपये की गिरावट के साथ 1,155.80 रुपये के स्तर पर खुला।
बजाज फिनसर्व का शेयर करीब 8 रुपये की गिरावट के साथ 1,635.80 रुपये के स्तर पर खुला।
जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के एक सूचकांक सेंसेक्स है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है।
More From GoodReturns

IPO की होड़: अभी दांव लगाएं या लिस्टिंग का इंतजार करें? जानें निवेश का सही गणित

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?



Click it and Unblock the Notifications