सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। सोने की कीमत कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है। 27 अप्रैल, मंगलवार को सोने की कीमत में फिर से गिरावट आ गई। ऐसे में सोने के गहने खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है।
नई दिल्ली, अप्रैल 27। सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। सोने की कीमत कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है। 27 अप्रैल, मंगलवार को सोने की कीमत में फिर से गिरावट आ गई। ऐसे में सोने के गहने खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। सोने की घरेलू वायदा कीमतों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिली है। घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं के हाजिर भाव में बढ़त दर्ज की गई। सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 47000 के करीब आ गया है। जबकि चांदी की कीमत 69000 रु नीचे है। शादी-विवाह के इस सीजन में सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बढ़िया खबर है। आज 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक के सोने के दाम में बदलाव देखने को मिली है।

आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
करीब 8817 रुपए गिर चुका है सोना
बात करें अगर सोना के ऑल टाइम हाई रेट से तो 8817 रुपए तक गिर चुका है। 7 अगस्त 2020 को सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि आज सोना 47383 रु प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है इस कीमत की तुलना करें तो सोना इस भाव से 8817 रुपए तक लुढ़क चुका है।
दिन भर में क्या रहा सोने-चांदी का भाव
30 रु तेजी के साथ 47383 रुपये पर बंद हुआ सोना
सोमवार को 26 अप्रैल को सोना 47351 पर बंद हुआ था। आज 27 अप्रैल मंगलवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव सोमवार के मुकाबले 2 रुपये तेजी होकर 47353 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 30 रु तेजी हो कर 47383 रुपये पर बंद हुआ।
288 रु की तेजी के साथ 68853 रु पर बंद हुई चांदी
बात करें चांदी कि तो 26 अप्रैल को चांदी 68425 रु पर बंद हुई थी। वहीं आज 27 अप्रैल को जबकि चांदी 140 रुपये तेजी होकर 68565 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 288 रु तेजी हो कर 68853 रु पर बंद हुई।
जानें 24 से 14 कैरेट गोल्ड का रेट
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47353 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 47163 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43375 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 35515 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 68565 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
चेक करें ज्वैलरी के लेटेस्ट दाम
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
सोने और चांदी दोनों के वायदा भाव में देखी जा रही गिरावट
सोने की घरेलू वायदा कीमतों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर चार जून, 2021 वायदा के सोने की कीमत सोमवार सुबह 56 रुपये की गिरावट के साथ 47,406 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा वैश्विक बाजार में भी मंगलवार सुबह सोने की हाजिर और वायदा दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली। घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार सुबह चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 14 जुलाई को अचानक सोने के दाम में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए 24 और 22 कैरेट सोने का रेट

Gold rate today: 15 जुलाई को सोना हुआ महंगा या सस्ता? खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव

Aaj Sone Ka Bhav: 17 जुलाई को सोना हुआ सस्ता या महंगा? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IRCTC की नई वेबसाइट! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान

FIIs की रिकॉर्ड बिकवाली के बाद भी क्यों नहीं टूटा Indian Share Market?

Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर

Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत

Gold Price Today: 14 जुलाई को अचानक सोने के दाम में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए 24 और 22 कैरेट सोने का रेट

LPG Price Today: 15 जुलाई को बदले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम? जानें अपने शहर का नया रेट

Gold rate today: 15 जुलाई को सोना हुआ महंगा या सस्ता? खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव

India-UK Trade Deal: लग्जरी आइटम्स अब बजट में! सस्ती होंगी स्कॉच व्हिस्की और कारें, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे...



Click it and Unblock the Notifications