सोना खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। शादियों के सीजन से पहले सोना सस्ता हो रहा है। चांदी के भाव भी गिर रहे हैं। आज लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी के रेट में गिरावट दर्ज की जा रही है।
नई दिल्ली: सोना खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। शादियों के सीजन से पहले सोना सस्ता हो रहा है। चांदी के भाव भी गिर रहे हैं। आज लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी के रेट में गिरावट दर्ज की जा रही है। देश भर के सर्राफा बाजारों में आज सोना 308 रुपया सस्ता हो गया है। वहीं चांदी का भाव 964 रुपये गिर गया है।

आज यानी गुरुवार को 24 कैरेट सोने का औसत हाजिर भाव बुधवार के मुकाबले 308 रुपये गिरकर 50319 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला वहीं शाम को मामूली बढ़त के साथ सोना 50344 रु पर बंद हुआ। वहीं चांदी 61641 रुपये प्रति किलो के रेट पर खुली जबकि शाम को 61505 रु पर बंद हुई। बता दें आपके शहर में सोने-चांदी के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50319 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 50117 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46092 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 37739 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 61641 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
देशभर में आईबीजेए के रेट सर्वमान्य
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
गिर गए सोने के वायदा भाव, चांदी में भी अच्छी-खासी गिरावट
घरेलू वायदा बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं के भाव में गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दिसंबर वायदा के सोने का भाव गुरुवार सुबह 0.29 फीसद या 146 रुपये की गिरावट के साथ 50,179 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वहीं, 5 फरवरी, 2021 के सोने का वायदा भाव इस समय 0.36 फीसद या 183 रुपये की गिरावट के साथ 50,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। साथ ही वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई। चांदी के घरेलू वायदा भाव में गुरुवार सुबह अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर गुरुवार सुबह दिसंबर वायदा की चांदी का भाव 0.87 फीसद या 542 रुपये की गिरावट के साथ 62,001 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वैश्विक बाजार में भी चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गुरुवार सुबह गिरावट देखी गई है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
