सोने की कीमत में लगातार तेजी के बाद कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। वायदा बाजार में सोने की कीमतों में गुरुवार को भी गिरावट देखने को मिल रही है।
नई दिल्ली: सोने की कीमत में लगातार तेजी के बाद कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। वायदा बाजार में सोने की कीमतों में गुरुवार को भी गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स पर गुरुवार सुबह पांच जून 2020 के सोने का वायदा भाव 0.11 फीसद या 51 रुपये की गिरावट के साथ 44,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अतिरिक्त 5 अगस्त 2020 के सोने की वायदा कीमत गुरुवार सुबह 0.27 फीसद या 124 रुपये की गिरावट के साथ 45,004 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। उधर सोने की अंतरराष्ट्रीय हाजिर कीमतों में गुरुवार सुबह तेजी देखी गई है।

वायदा बाजार में चांदी की कीमतों में भी गुरुवार को गिरावट देखने को मिल रही है। गुरुवार सुबह एमसीएक्स पर पांच मई 2020 की चांदी का वायदा कीमत 0.51 फीसद या 219 रुपये की गिरावट के साथ 42,920 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं, कच्चे तेल की कीमतों में गुरुवार सुबह तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स पर गुरुवार सुबह 20 अप्रैल 2020 के कच्चे तेल की वायदा कीमत 5.33 फीसद या 101 रुपये की तेजी के साथ 1995 रुपये प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रही थी।
वहीं वैश्विक स्तर की बात करें, तो गुरुवार सुबह सोने के हाजिर भाव में तेजी दखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, गुरुवार सुबह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की हाजिर कीमत 0.14 फीसद या 2.29 डॉलर की बढ़त के साथ 1,648.43 डॉलर प्रति औंस पर थी। चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत में भी गुरुवार सुबह बढ़त देखने को मिली है। वैश्विक स्तर पर चांदी का हाजिर भाव गुरुवार सुबह 0.67 फीसद या 0.10 डॉलर की बढ़त के साथ 15.06 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ था।
गौरतलब है कि देशव्यापी लॉकडाउन के चलते भारत में सोने के हाजिर बाजार गुरुवार को भी बंद रहेगें। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए भारत सरकार ने 25 मार्च से ही देश भर में 21 दिन का लॉकडाउन लागू किया हुआ है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं व सामानों को छोड़कर सभी औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियां बंद हैं।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
बुधवार को कीमत में जहां गिरावट हुई तो वहीं एक दिन पहले मंगलवार को सोने की कीमत में 2000 रुपए की तेजी देखने को मिली। सोना नई रिकॉर्ड के साथ 45724 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। फ्यूचर मार्केट में सोना 2,000 रुपए प्रति 10 ग्राम उछलकर रिकॉर्ड 45,724 रुपए पर पहुंच गया। यह सोने का अबतक का उच्च स्तर है। बुलियन मार्केट में मंगलवार को 10 ग्राम सोना 1185 रुपये चढ़कर 45121 रुपए पर पहुंच गया है ।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
