नई दिल्ली, फरवरी 22। भारत सरकार की पब्लिक प्रोविडेंट (पीपीएफ) एक छोटी बचत योजना है, जो आपके रिटायरमेंट के लिए परफेक्ट हो सकती है। इस योजना का एक उद्देश्य सभी को रिटायरमेंट के बाद एक वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना भी है। हर वित्तीय वर्ष में आप पीपीएफ खाते में न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा कर सकते हैं। आप रिटायरमेंट के लिए बचत करने के अलावा पीपीएफ में निवेश के जरिए टैक्स बेनेफिट भी ले सकते हैं। मगर पीपीएफ खाते से जुड़ा एक काम आप जरूर कर लें। ये काम है पीपीएफ खाते को आधार से लिंक करना।
क्या होगा फायदा
पीपीएफ खाते को आधार से लिंक करने पर आप हर तरह की असुविधा से बच सकते हैं। पैसा निकालने, जमा करने और मैच्योरिटी पर टोटल राशि निकालने के साथ साथ आपको टैक्स बेनेफिट लेने में भी आसानी होगी।
कैसे करें आधार को लिंक
सबसे पहले अपने इंटरनेट बैंकिंग खाते में लॉग इन करें। 'आधार नंबर रजिस्ट्रेशन इन इंटरनेट बैंकिंग' विकल्प पर क्लिक करें। उसमें अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें और 'कन्फर्म' पर क्लिक करें। पीपीएफ अकाउंट को आधार नंबर से लिंक करने के लिए इसे सिलेक्ट करें और फिनिश पर क्लिक करें। यह देखने के लिए कि क्या आधार लिंक करने की रिक्वेस्ट पूरी हो गयी है, होमपेज पर जाएं और 'इंक्वारी' विकल्प चुनें।
कहां खोल सकते हैं पीपीएफ खाता
पीपीएफ खाता किसी भी डाकघर या किसी भी नेशनलाइज्ड बैंक, जैसे भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) या पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में खोला जा सकता है। यहां तक कि एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक जैसे निजी बैंकों को भी अब यह सेवा प्रदान करने की अनुमति है।
बचत योजनाओं की ब्याज दरें
वित्त वर्ष 2021-22 की जनवरी-मार्च तिमाही के लिए, सरकार ने छोटी बचत या डाकघर योजनाओं के लिए ब्याज दरों को स्थिर रखने का विकल्प चुना है। पीपीएफ की वार्षिक ब्याज दर 7.1% प्रति वर्ष है। वित्त मंत्रालय वार्षिक ब्याज दर निर्धारित करता है, जो 31 मार्च तक के लिए है। हर महीने, महीने के पांचवें और अंतिम दिनों के बीच न्यूनतम बैलेंस पर ब्याज की गणना की जाती है।
पीपीएफ के बाकी फायदे
पीपीएफ पर आपको जोखिम मुक्त रिटर्न मिलता है, क्योंकि इसका रिटर्न बाजार की अस्थिरता पर निर्भर नहीं करता। आपको चक्रवृद्धि ब्याज दर का फायदा मिलता है। 15 साल के लिए लंबी अवधि तक के निवेश के लिए पीपीएफ बेस्ट है। पीपीएफ बैलेंस पर आप लोन भी ले सकते हैं। पीपीएफ में जो पैसा आप निवेश करेंगे (सालाना 1.5 लाख रु तक), जो ब्याज मिलेगा और जो कुल पैसा मैच्योरिटी पर मिलेगा, सब कुछ टैक्स फ्री रहेगा। आप नकद, चेक, डीडी (डिमांड ड्राफ्ट) या मनी/फंड ट्रांसफर जैसे विभिन्न तरीकों से पीपीएफ खाते में पैसा जमा कर सकते हैं। आप अपने पीपीएफ खाते के लिए एक नॉमिनी बना सकते हैं। हालांकि पीपीएफ खाता कोई अकेले ही खोल सकता है। पीपीएफ खाता संयुक्त रूप से नहीं खोला जा सकता है, न ही एचयूएफ (संयुक्त हिंदू परिवार) पीपीएफ खाता रख सकता है। वित्तीय जरूरत का सामना करने पर आप लोन के अलावा पीपीएफ से थोड़ा पैसा भी निकाल सकते हैं। आपको इसकी अनुमति 5वें वर्ष से होगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications