अगर आप इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने का मन बना रहे है तो ये खबर आपके लिए है। लगातार पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत से आम आदमी परेशान हो रही है। देश में पेट्रोल व डीजल की कीमतें हर रोज नया रिकॉर्ड बना रही हैं।
नई दिल्ली, अप्रैल 12। अगर आप इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने का मन बना रहे है तो ये खबर आपके लिए है। लगातार पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत से आम आदमी परेशान हो रही है। देश में पेट्रोल व डीजल की कीमतें हर रोज नया रिकॉर्ड बना रही हैं। देश के सभी मेट्रो शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम ऑल टाइम हाई प्राइस पर चले गए हैं। ऐसे में नई ई-वाहन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो मौजूदा स्थिति को देखते हुए इलेक्ट्रिक कार या व्हीकल खरीद सकते हैं जो बेस्ट ऑप्शन रहेगी। इलेक्ट्रिक कार या बाइक आपके लिए हर तरह से अच्छा साबित हो सकती है। एक तो इन कार या बाइक की कीमत कम होती है और दूसरा आपके सफर की लागत हमेशा पेट्रोल और डीजल के मुकाबले काफी कम रहती है। इलेक्ट्रिक वाहनों की तो मार्केट में काफी डिमांड बढ़ गया है। ज्यादातर वाहन निर्माता कंपनियां इस सेग्मेंट में अपने वाहनों को पेश करने में लगी हैं।

टैक्स के मोर्चे पर भी मिलेगी बड़ी राहत
ई-वाहनों की बिक्री बढ़ाने के लिए सरकार भी अपने स्तर पर प्रयास कर रही है। व्हीकल खरीदने पर लगने वाले टैक्स में ग्राहकों को भारी छूट का लाभ दे रही है। इसे बढ़ावा देने के लिए बैंक भी ई-वाहन खरीदने के लिए ग्राहकों को कम ब्याज पर लोन दे रहे हैं। जानकारों का कहना है कि लगातार बढ़ रही महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही वृदिध् को देखते हुए ग्राहकों का झुकाव ई-वाहनों की ओर बढ़ रहा है। इस पर सवारी न सिर्फ पेट्रोल-डीजल वाले वाहनों के मुकाबले सस्ती पड़ती है बल्कि टैक्स के मोर्चे पर भी राहत मिलती है।
छूट का लाभ
ई-वाहन खरीदने के लिए अगर आप किसी बैंक से लोन लेते हैं तो उसको 1.50 लाख रुपये तक के ब्याज भुगतान पर इनकम टैक्स में छूट ले सकते हैं। इसके तहत आप इनकम टैक्स के सेक्शन 88ईईबी के तहत छूट ले सकते हैं, जो 80सी से अलग है। इसके साथ ही कुछ राज्यों में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए गाड़ी के रजिस्ट्रेशन फीस और रोड टैक्स को भी माफ करने का फैसला लिया है। लेकिन, इस टैक्स का फायदा टैक्स देने वाला व्यक्ति या इलेक्ट्रिक वाहन को बिजनेस में इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति को मिलेगा।
बिक्री में उछाल
बढ़ते क्रेज की वजह से 2021-22 में देश में ई-वाहनों की कुल बिक्री तीन गुना से ज्यादा बढ़कर 429217 इकाई पहुंच गई। 2020-21 में देश में कुल 134821 ई-वाहन बिके थे। ई-वाहनों की कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक दोपिहया वाहनों की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा रही। इस दौरान कुल 231338 ई-दोपिहया वाहन बिके।
बैंकों में मिल रहा सस्ता लोन
एसबीआई ग्रीन लोन
ई-वाहनों के प्रति लोगों का रुझान बढ़ाने के लिए बैंक ने देश का पहला ग्रीन कार लोन पेश किया था। इसकी मदद से खरीदार ई-कार की कुल ऑन रोड कीमत का 90 फीसदी तक लोन ले सकते है। इसकी ब्याज दरें 7.05 फीसदी से 7.75 फीसदी हैं।
यूनियन ग्रीन माइल्स
ई-वाहन खरीदने के लिए बैंक कस्टमर को आकर्षक ब्याज पर लोन दे रहा है। इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन खरीदने के लिए बैंक 10 लाख रुपये तक का कर्ज दे रहा है। चार पहिया वाहनों की कोई सीमा नहीं है। इस लोन की अवधि 84 महीना है, जबकि ई-दोपिहया के लिए लोन की रकम 36 महीने में चुकानी होगी।
एक्सिस न्यू कार लोन
वेतनभोगी और सेल्फ इंप्लाइड ग्राहकों को ई-वाहन खरीदने के लिए बैंक ऑन रोड कीमत का 85 फीसदी तक लोन ऑफर कर रहा है। लोन चुकाने की अधिकतम अवधि 7 साल है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications