Titan Stocks to Buy: शेयर बाजार में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा. बाजार की हलचल में नतीजों वाले शेयर फोकस में हैं. इन शेयरों में टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन भी शामिल है. आज 6 फरवरी को टाइटन कंपनी का शेयर बीएसई पर करीब डेढ़ फीसदी की गिरावट के साथ 3430 रुपए के भाव पर फिसल गया है. शेयर दिसंबर तिमाही के नतीजों के चलते फोकस में है. शेयर में मार्केट करेक्शन में कमजोरी देखने को मिल रही. गिरावट के बावजूद शेयर को लेकर पॉजिटिव आउटलुक दिया गया है. घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOFSL) ने लंबी अवधि के नजरिए से भरोसा जताया है.
टाइटन कंपनी के शेयर पर ब्रोकरेज की स्ट्रैटेजी
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विजेस ने टाटा ग्रुप की कंपनी के शेयर पर बुलिश रेटिंग दी है. इसके तहत टाइटन कंपनी के शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है. साथ ही 4000 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. ब्रोकरेज ने कहा कि दिसंबर तिमाही में फाइनेंशियल परफॉर्मेंस स्थिर रहा. इस दौरान EBIT मार्जिन गाइडेंस बरकरार रखा गया है.
अक्टूबर से दिसंबर के दौरान टाइटन की कंसो सेल्स ग्रोथ सालाना आधार पर 25 फीसदी बढ़ी, जोकि अनुमान के मुताबिक रहा. स्टैंडलोन ज्वैलरी सेल्स (बुलियन के अलावा) भी सालाना आधार पर 26 फीसदी बढ़ा है, जिसकी वजह मजबूत फेस्टिव डिमांड, ऊंची सोने की कीमतों हैं. साथ ही शादियों की खरीदारी में 29 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली.

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विजेस ने कहा कि स्टैंडलोन ज्वैलरी EBIT मार्जिन 11.2 फीसदी पर आ गया, क्योंकि गोल्ड कीमतों में तेजी देखने को मिली. हालांकि, कार्टलेन के मार्जिन में 250 बेसिस पॉइंट्स का इजाफा हुआ, जोकि दिसंबर तिमाही में 11.7 फीसदी रहा. टाइटन कंपनी के मैनेजमेंट ने EBIT मार्जिन गाइडेंस को 11-11.5 फीसदी पर बरकरार रखा है.
टाइटन शेयर का परफॉर्मेंस
टाइटन कंपनी का शेयर बीएसई पर करीब ढेड़ फीसदी की तेजी के साथ 3431 रुपए के भाव पर है. शेयर का 52-वीक हाई 3866 रुपए है, जोकि 30 सितंबर, 2024 को टच किया. इसमें 4 जून को 3059 रुपए का लेवल टच किया, जोकि एक साल का निचला स्तर है. कंपनी का कुल मार्केट कैप 3.04 लाख करोड़ रुपए है. टाइटन का शेयर 1 साल की अवधि में सपाट रहा है. 2 साल की अवधि में स्टॉक का रिटर्न 39 फीसदी रहा है. जबकि सेंसेक्स ने करीब 29 फीसदी की तेजी दिखाई.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
