Titan Share Price: आज कारोबारी शेसन में बाजार की शुरुआत हरे निशान के साथ हुई। बाजार के दोनों बेंचमार्क पॉजिटिव ट्रेड कर रहे हैं। एक दिन पहले बाजार हरे निशान के साथ बंद हुआ था। इन दिनों कंपनियां अपने तिमाही में सालाना आधार के रिजल्ट का ऐलान कर रही हैं। इस कड़ी में टाइटन लिमिटेड ने सितंबर 2025 की तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है।

टाइटन लिमिटेड ने सितंबर 2025 तिमाही के नतीजे जारी किए हैं, जो कंपनी के लिए काफी बेहतर रहे। इस दौरान घरेलू और विदेशी कारोबार दोनों में शानदार उछाल देखा गया।
घरेलू कारोबार में मजबूती
सितंबर तिमाही में घरेलू बिजनेस 18% बढ़ा। कंपनी ने बताया कि यह बढ़त नए प्रोडक्ट लॉन्च और ग्राहकों की बढ़ती डिमांड की वजह से हासिल हुई। कंज्यूमर प्रोडक्ट्स में 20% की बढ़त, ज्वैलरी सेगमेंट में 19% की ग्रोथ, और वॉचेज में 12% की वृद्धि ने घरेलू कारोबार को मजबूत किया। आईकेयर प्रोडक्ट्स में भी 9% का उछाल देखने को मिला।
शेयर का हाल
बुधवार 8 अक्टूबर सुबह 9:33 बजे के करीब, टाइटन लिमिटेड के शेयर बीएसई पर 4.17 फीसदी की तेजी के साथ 3559 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहे थे। हालांकि, लंबे समय से यह स्टॉक निवेशकों को लगातार मजबूत रिटर्न दे रहा है।
इंटरनेशनल बिजनेस में जबरदस्त उछाल
टाइटन का इंटरनेशनल बिजनेस 86% बढ़ा, जो कंपनी की अंतरराष्ट्रीय सफलता को दर्शाता है। मिडल ईस्ट और एशिया-प्रशांत देशों में ब्रांड की पकड़ मजबूत होने के कारण यह ग्रोथ हासिल हुई। कंपनी की योजना अब यूरोप और अमेरिका के बाजारों में विस्तार करने की है।
एमर्जिंग बिजनेस और नई पहल
एमर्जिंग बिजनेस में 37% की तेज वृद्धि हुई, जो नए सेगमेंट्स में कंपनी की पकड़ को दिखाती है। सितंबर तिमाही में टाइटन ने 54 नए घरेलू स्टोर्स और 1 इंटरनेशनल स्टोर खोला। अब टाइटन के पास कुल 3377 रिटेल स्टोर्स हैं, जो देश और विदेश में ब्रांड की पहुंच को और मजबूत बनाएंगे।
सितंबर तिमाही टाइटन के लिए काफी सफल रही। सभी प्रमुख बिजनेस सेगमेंट में मजबूती और अंतरराष्ट्रीय विस्तार ने कंपनी की ग्रोथ को नई दिशा दी है। आने वाले फेस्टिव सीजन और नए प्रोडक्ट लॉन्च के साथ कंपनी की प्रदर्शन क्षमता और बढ़ने की उम्मीद है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
