Titan Q3 Results: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां तिमाही नतीजे जारी कर रही हैं. इस कड़ी में टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाइटन कंपनी ने भी दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. नतीजे जारी करने से पहले शेयर बीएसई पर करीब आधे फीसदी की मजबूती के साथ 3600 रुपए के स्तर पर बंद हुआ.
टाइटन ने जारी किए नतीजे
कंपनी ने तीसरी तिमाही में अपने कंसो नेट प्रॉफिट में 0.6% की मामूली गिरावट दर्ज की, जो अक्टूबर से दिसंबर के दौरान 1,047 करोड़ रुपए रहा. इसके बावजूद कुल आय सालाना आधार पर 25% बढ़कर 17,723 करोड़ रुपए हो गई. टैक्स से पहले का प्रॉफिट 1,396 करोड़ रुपए पर स्थिर रहा, जिसकी वजह सोने पर एक्साइज ड्युटी में कटौती रही.
ज्वैलरी कारोबार में मजबूत ग्रोथ
टाइटन के ज्वैलरी वर्टिकल में रेवेन्यू 26% बढ़कर 14,697 करोड़ रुपए हो गया. कंपनी के भारतीय कारोबार में 25% की ग्रोथ दर्ज की गई. क्योंकि फेस्टिव सीजन में कंज्युमर स्पेंडिंग बढ़ी. सेकेंड्री सेल्स में 28% की बढ़त हुई, जो सोने की बढ़ी कीमतों और शादी-ब्याह से जुड़ी खरीदारी में 29% की ग्रोथ की वजह से हुई. हेल्दी सेम-स्टोर सेल्स में भी 22% की अच्छी ग्रोथ देखने को मिली.

ज्वैलरी कारोबार का परफॉर्मेंस
सोने की ज्वैलरी और सिक्के कंज्युमर्स के बीच लोकप्रिय रहे, जिसमें फाइनेंशियल ईयर 2024 की तीसरी तिमाही की तुलना में 27% की मजबूत ग्रोथ देखी गई. इस सेगमेंट का EBIT 9.5% के मार्जिन के साथ 1,398 करोड़ रुपए रहा. वहीं, इमें 253 करोड़ रुपए के एक्साइज ड्यूटी इंपैक्ट को एडजस्ट करने के बाद तिमाही के लिए EBIT 11.2% मार्जिन के साथ 1,651 करोड़ रुपए रहा.
इंटरनेशनल कारोबार में जबरदस्त ग्रोथ
अक्टूबर से दिसंबर के दौरान तनिष्क ने 11 नए स्टोर खोला. जबकि मिया ने डोमेस्टिक लेवल पर 13 और स्टोर खोले. कंपनी के इंटरनेशनल ज्वैलरी कारोबार में 64% की जबरदस्त रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की, जिसकी वजह उत्तरी अमेरिका और नए स्टोर में विस्तार है. ज्वैलरी के लिए कंपनी ने दुबई और सिएटल में दो नए तनिष्क स्टोर खोले हैं. कुल मिलाकर इंटरनेशनल मार्केट में अब 18 तनिष्क और दो मिया स्टोर शामिल हो गए हैं. साथ ही टाइटन आई+ के 4 अंतरराष्ट्रीय आउटलेट हैं.
वॉच सेगमेंट का परफॉर्मेंस
घड़ियां और वीयरेबल आइटम के वर्टिकल ने 1,128 करोड़ रुपए की कुल रेवेन्यू दर्ज की, जो कि फाइनेंशियल ईय़र 2024 की तीसरी तिमाही के मुकाबले 15% ज्यादा है. घरेलू बाजार में भी 14% की ग्रोथ दर्ज की गई. एनालॉग वर्टिकल ने सालाना आधार पर 20% की मजबूत ग्रोथ दर्ज की गई.
आईकेयर कारोबार में ग्रोथ
टाइटन के आईकेयर कारोबार ने तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर आय में 16% की बढ़त दर्ज की गई, जो 194 करोड़ रुपए रही. इंटरनेशनल ब्रांड की बिक्री में 56% की जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिली.
इंडियन ड्रेस वियर (तनेइरा), फ्रेगरेंस और फैशन एक्सेसरीज (एफएंडएफए) जैसे उभरते कारोार ने अपनी कुल आय में 5% की बढ़त दर्ज की, जो 118 करोड़ रुपए तक पहुंच गई. इस तिमाही में तनेइरा की बिक्री स्थिर रही, लेकिन फ्रेगरेंस में 27% की अच्छी बढ़त देखी गई.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
