Titan Share: रिपोर्ट्स के मुताबिक अब टाइटन का मार्केट कैप 3 लाख करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर चुका है। इसके साथ ही टाइटन भारत की सबसे कीमती कंपनी की लिस्ट में 18वें पायदान पर आ गई है। आपको बताते चले कि मुंबई स्टॉक एक्सचेंज के मुताबिक टाइटन का मार्केट कैप 3,01,154.82 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। टाइटन इस टाटा ग्रुप की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी भी है। इस साल भी कंपनी के शेयर ने अपने इन्वेस्टर्स को जबरदस्त रिटर्न दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक टाइटन के शेयरों ने पिछले 2 सालों में इसके मार्केट कैप में करीब 1 लाख करोड रुपए जोड़े हैं। इसके पहले साल 2019 में इस कंपनी ने 1 लाख1 लाख करोड रुपए के मार्केट कैपिटलाइजेशन को पार किया था। इसके बाद कंपनी ने जबरदस्त प्रोग्रेस दिखाई और मात्र 1.5 साल के अंदर इसका मार्केट कैप दोगुना होकर 2 लाख करोड रुपए हो गया था। वहीं इस बार थोड़ा ज्यादा समय जरूर लगा लेकिन 2 साल के गैप के बाद कंपनी ने आज एक बार फिर 3 लाख करोड रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है।
ऐसा बताया जा रहा है कि इस कंपनी में दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला का इन्वेस्टमेंट भी लंबे समय से रहा है। वे पिछले 20 सालों से करीब इस कंपनी के शेयर होल्डर बने हुए हैं। पिछले साल राकेश झुनझुनवाला का निधन हो गया था। अब उनकी पत्नी उनका पोर्टफोलियो संभाल रही है। आपको बताते चलें की राकेश झुनझुनवाला ने टाइटन के शेयर पर तब से दांव लगाया था जब उसके स्टॉक की कीमत 20 से 40 रुपए के करीब हुआ करती थी।
गौरतलब है कि सितंबर क्वार्टर में आए हुए कंपनी के शेयर होल्डिंग पेटर्न के मुताबिक टाइटन में रेखा झुनझुनवाला की 5.37 फीसदी की हिस्सेदारी भी है। अगर बात की जाए मौजूद मार्केट प्राइस पर तो यह हिस्सेदारी करीब 16000 करोड़ रुपए की है।
अगर बात करें एनालिस्ट की, तो टाइटन के शेयर पर नजर रखने वाले 33 में से 22 एनालिस्ट ने स्टॉक को खरीदने की बात कही है, जबकि 7 लोगों ने इसे होल्ड करने की बात कही है। और चार एनालिस्ट के अनुसार इसके स्टॉक को बेच देना चाहिए। एक आकलन के मुताबिक टाइटन के स्टॉक में केवल 2.5 फीसदी की संभावित बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है। गौरतलब है कि 2017 के बाद से अब तक टाइटल ने अपने इन्वेस्टर्स को निराश नहीं किया है और हर साल पॉजिटिव सालाना रिटर्न दिया है। यानी यह कंपनी करीब 5 साल से लगातार अपने इन्वेस्टर्स को पॉजिटिव रिजल्ट देता रहा है।
3 लाख करोड़ की टोटल मार्केट कैपिटलाइजेशन को पार करने के बाद टाइटन के शेयरों में आज तेजी देखने को भी मिली है। आज यानी 21 नवंबर 2023 को टाइटन के शेयर में 1.5 फीसदी की तेजी देखने को मिली। बाजार बंद होने तक यह स्टॉक 1.39 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 3392.20 रुपए के भाव रहा। वही बात करें इंट्राडे की तो इसने 3400 रुपए के 52 हफ्ते के उच्च स्तर को छू लिया। इतना ही नहीं कंपनी ने आज मार्केट कैप में 3 लाख करोड रुपए का बड़ा आंकड़ा भी पर किया है। मिली हुई जानकारी के अनुसार साल भर में इस कंपनी के शेयर में 32 प्रतिशत की तेजी भी दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें: Cyber Insurance भी है बेहद जरूरी, जानिए इसके फायदे
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
