Titan ने कैरेटलेन में 27.18 प्रतिशत की अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने की ऐलान किया है। यह डील 4 हजार 621 करोड़ रु में की गई है। इस डील के बाद टाइटन की कैरेटलेट में हिस्सेदारी बढ़कर 98.28 प्रतिशत हो गई है। पूरी डील कैश में हुई है। डील से पहले टाटा की कैरेटलेट में हिस्सेदारी 71.09 फीसदी थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टाइटन की कैरेटलेट में हिस्सेदारी की प्रोसेस 31 अक्टूबर 2023 को पूरी हो जायेगी। फाइनेंशियल ईयर 2023 में कैरेटलेट का टोटल टर्नओवर 2 हजार 177 करोड़ रु रहा। जबकि फाइनेंशियल ईयर 2022 में कैरेटलेट का टोटल टर्नओवर 1 हजार 267 करोड़ रु था।

बीएसई की वेबसाइट पर इस डील को लेकर उपलब्ध सूचना के अनुसार, कैरेटलेट एक अनलिस्टेड प्राइवेट कंपनी है। यह कंपनी ज्वैलरी मैन्युफैक्चरिंग करती है। इसके साथ ही यह कंपनी सेल्स भी करती है।
सूचना के अनुसार, इस कंपनी की स्थापना सितंबर 2000 में हुई थी। यह टाइटन की सब्सिडियरी कंपनी है। जिसका पिछले 3 वर्ष का टर्न ओवर 2021 में 723 करोड़ रु, 2022 में 1267 करोड़ रु और 2023 में 2177 करोड़ रु रहा था।
टाइटन की तरफ से जून तिमाही में जारी किए गए रिजल्ट में कंपनी की तरफ से कहा गया है कि कैरेटलेट के कुल स्टोर की संख्या 233 हो गई है। जून तिमाही में 11 नए स्टोर खोले गए है।
यह भी पढ़ें : Fake Mobile app से रहे सावधान, आईआरसीटीसी ने जारी किया अलर्ट
कैरेटलेट की जून तिमाही में कुल आय 640 करोड़ रु रही और इसमें वार्षिक आधार पर 32.4 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया। अर्निंग बिफोर इंटरेस्ट एंड टैक्स (ईबीआईटी) 35 करोड़ रु रहा और ईबीआईटी मार्जिन 5.5 प्रतिशत रहा।
अगर हम टाइटन के कंसोलिडेटेड रिजल्ट की बात करें तो फिर जून तिमाही में नेट प्रॉफिट 4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 756 करोड़ रु रहा। प्रॉफिट मार्जिन की बात करें तो फिर प्रॉफिट मार्जिन 8.7 प्रतिशत से घटकर 6.8 प्रतिशत रहा। टोटल इनकम 21 प्रतिशत उछल के साथ 11 हजार 70 करोड़ रुपए रही।
यह भी पढ़ें : Online Payment : जानिए गलत हुआ पेमेंट तो कैसे मिलेगा वापस, RBI ने जारी की गाइडलाइन
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications