Tirumala Tirupati Devasthanams: तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम मंदिर(आंध्र प्रदेश) से जुड़ी बड़ी घोषणाएं की गई हैं। भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को इसकी जानकारी होना बहुत जरूरी है। अगर आप भी इस मंदिर में दर्शन करने का मन बना रहे हैं तो कमरे का आवंटन से जुड़ी विशेष शर्तों को ध्यान में रखें। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम मंदिर अपने आसपास के क्षेत्रों से जुड़े हुए संचालन, प्रशासन और सेवाओं का भी ध्यान रखता है और इसके लिए सुरक्षा और तीर्थयात्रियों की सेवा, मंदिर से जुड़े प्रबंधन और चैरिटेबल कामों की भी देखरेख करता है।

इन भक्तों को मिलेंगे कमरे (Tirumala Venkateswara Temple)
रोजाना हजारों भक्त मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। तिरुपति मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने सिफारिश पत्र के आधार पर कमरों के आवंटन के लिए विशेष नियम लागू किए हैं। इस नियम के अनुसार, आम भक्तों को कमरा देने में प्राथमिकता मिलेगी। आम भक्तों के लिए उपलब्ध कमरों की संख्या भी बढ़ाई गई है।
इस नियम को हटाया जाएगा (Tirumala Tirupati Devasthanams )
इन सिफारिश पत्रों के अनुसार, सेलिब्रिटी और संवैधानिक पदों पर बैठे लोग बिना दर्शन टिकट के कमरे में सुरक्षा के साथ रह सकते थे लेकिन अब इस नियम को हटाने का आदेश दिया गया है। नए नियम के अनुसार, केवल उन भक्तों को ये कमरे अलॉट होंगे जिनके पास दर्शन टिकट होगा। मंदिर हर दिन 7500 कमरे अलॉट करता है। 3500 सामान्य भक्तों के लिए केंद्रीय आरक्षण कार्यालय के माध्यम से, 1580 कमरे ऑनलाइन बुकिंग के द्वारा निर्धारित किए जाते हैं और 400 कमरे अलग-अलग ट्रस्टों के दानदाताओं के लिए तय किए गए है। इसके अलावा बचे हुए कमरे वीआईपी और वीवीआईपी के लिए अलॉट होते हैं।
धोखाधड़ी की शिकायतें घटेंगी
सिफारिश पत्रों के अनुसार कमरे के लिए भक्तों को श्री पद्मावती पूछताछ कार्यालय या अन्य निर्दिष्ट काउंटरों पर अपना आधार कार्ड और दर्शन टिकट चेक कराना होगा। इस बदलाव के पीछे का उद्देश्य उन दलालों के काम को खत्म करना है जो पहले सिफारिश पत्रों का इस्तेमाल करके कमरे को जमा करते थे और बाद में इसे भक्तों को अधिक पैसे में देते थे। इससे धोखाधड़ी की शिकायतें भी अधिक बढ़ती जा रही थी। इस नियम को लागू करने से भक्त सीधे कमरे का अलॉटमेंट हासिल कर सकते हैं।
तिरुमला श्री वेंकटेश्वर का पवित्र निवास, प्रतिदिन लाखों भक्तों को आकर्षित करता है और भक्तों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर मंदिर के द्वारा अलग-अलग प्रोटोकॉल भी लागू किए जाते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
