
Tips for Laptop : लैपटॉप आज के समय में मोबाइल जितना ही जरूरी हो गया है। आप घर से काम करें या ऑफिस से लैपटॉप चाहिए ही। क्योंकि कंप्यूटर सिस्टम अब पुरानी बात हो गयी। लैपटॉप में सुविधा यह है कि आप इसे जहां चाहे ले जा सकते हैं। आप घर का लैपटॉप ऑफिस और ऑफिस का लैपटॉप घर ला सकते हैं। पर कंप्यूटर सिस्टम में ये काम नामुमकिन है। घर पर लैपटॉप बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ कई अन्य कामों में भी अहम है। वर्क फ्रॉम होम वालों के लिए यह सबसे जरूरी है। आज के समय में एक से एक बेहतरीन लैपटॉप मार्केट में उपलब्ध है, जिनमें बहुत अच्छे फीचर्स होते हैं। पर लैपटॉप एक गैजेट ही है और इनमें अकसर दिक्कत आती रहती है। पर कुछ टिप्स ऐसे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप अपने लैपटॉप को लंबे समय तक स्मूथली चला सकते हैं।
कुछ गलतियों से बचना जरूरी
लैपटॉप 2-4 हजार रु की चीज नहीं है। आप 40-50 हजार रु या हो सकता है कि 1 लाख रु से अधिक खर्च करके नया लैपटॉप खरीदें, तो जाहिर सी बात है आप चाहेंगे कि आपका लैपटॉप लंबे समय तक चले और वो भी काफी स्मूथली। पर कुछ गलतियां लैपटॉप की लाइफ को कम कर देती है। साथ ही यह कई कारणों से हैंग भी करने लगता है। इसलिए आपको उन गलतियों से बचना होगा, जो आपके लैपटॉप को हैंग करें। क्या हैं वो गलतियां आगे जानिए।
ज्यादा गेम खेलने से बचें
लैपटॉप काम के लिए इस्तेमाल होना चाहिए। अधिक गेम खेलने से ये जल्दी खराब हो सकता है। गेमिंग लैपटॉप अलग होते हैं। आमतौर पर अधिकतर लैपटॉप गेमिंग को सपोर्ट नहीं करते। पर लोग अनजाने में उन पर जमकर गेम खेलते हैं, जिससे लैपटॉप की लाइफ बहुत अधिक कम हो जाती है। गेम खेलने के लिए आपको इसके लिए मौजूद खास लैपटॉप को खरीदना होगा।
ऑरिजिनल चार्जर है जरूरी
लैपटॉप के साथ आपको ऑरिजिनल चार्जर मिलेगा। इसलिए लैपटॉप को हमेशा केवल उसी से चार्ज करें। किसी अन्य चार्जर या लोकल चार्जर से लैपटॉप को चार्ज न करें। इससे लैपटॉप की बैटरी जल्दी खराब हो जाएगी। इसका असर लैपटॉप पर भी पड़ सकता है।
कितने टैब एक बार में
आपको लैपटॉप पर एक बार में चार से ज्यादा टैब नहीं खोलने चाहिए। ज्यादा टैब खोलने से लैपटॉप की प्रोसेसिंग पर असर पड़ता है। इससे सिस्टम स्लो हो सकता है, जिसके नतीजे में लैपटॉप जल्दी खराब होगा।

इन सॉफ्टवेयर को हटाएं
आपका कंप्यूटर कई एप्लिकेशन के साथ पहले से लोड होकर आता है जिनका उपयोग बहुत से लोग नहीं करते हैं लेकिन वे सिस्टम में जगह घेर सकते हैं। आप आमतौर पर इनकी पहचान तब कर सकते हैं जब आप एक पॉप-अप देखें जो आपको उस प्रोग्राम को अपडेट करने के लिए करेगा, जिसे आपने पहले कभी इस्तेमाल नहीं किया है। इसलिए बेहतर है कि ऐसी ऐप्स को हटा दें।
- इन्हें अपने कंप्यूटर से निकालें और डिस्क स्पेस खाली करें
- "स्टार्ट" बटन पर क्लिक करें और "ऑल ऐप्स" मेनू पर जाएं
- यहां आप उन एप्लिकेशन की लिस्ट देख सकते हैं जिन्हें आपने इंस्टॉल किया है - और जिन्हें आपने यूज नहीं किया है
- एक बार जब आपको वह प्रोग्राम मिल जाए जिसे आप अनइंस्टॉल करना चाहते हैं, तो "ऑप्शन" मेनू देखने के लिए आइकन पर राइट-क्लिक करें
More From GoodReturns

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

होर्मुज संकट: ICEGATE की नई एडवाइजरी, वापस आ रहे कार्गो के लिए जरूरी गाइडलाइन्स

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

IPO Alert: 24 अगस्त से खुल रहे हैं 3 बड़े IPO, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

रुपया 95.6 के पार: क्या घबराएं या निवेश बदलें? जानें आज की सही रणनीति

ITR e-Verification Deadline: 23 जुलाई को रिटर्न भरा था? आज रात तक निपटा लें ये काम, वरना अटक सकता है रिफंड

Bank Holidays: 26 और 28 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, काम निपटाने के लिए देखें पूरी लिस्ट

क्या आपको भी मिला 'फ्री लैपटॉप 2026' का मैसेज? सावधान, यह है बड़ा साइबर फ्रॉड!

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

Gold Rate Today 21 August 2026: आज सोने के भाव स्थिर, 22K-24K का ताजा रेट जानें, क्या आज खरीदारी का सही मौका?



Click it and Unblock the Notifications