नई दिल्ली, सितंबर 17। भारत में क्रेडिट कार्ड से खर्च करने की आदत का तेजी से विस्तार हो रहा है। कोरोना माहामारी के समय से क्रेडिट कार्ड के प्रयोग में बहुत तेजी आई है। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार इस साल के मई में देश में क्रेडिट कार्ड पर कुल खर्च 1.14 ट्रिलियन रुपए था। यह भारत के इतिहास का सबसे उच्चतम स्तर था। क्रेडिट कार्ड के प्रयोग से मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट, डिस्काउंट और कैशबैक के लिए लोग इन दिनों क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को प्राथमिकता दे रहे हैं।
लापारवाही सही नहीं है
क्रेडिट कार्ड कार्डधारकों को बैंक बैलैंस के बिना पैसा खर्च करने में सक्षम बनाता है। हालांकि, अपने क्रेडिट कार्ड के खर्च में लापरवाही बरतने से आपके व्यक्तिगत वित्त पर काफी खराब प्रभाव पड़ सकता है। क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान में देरी से भारी दंड का भुगतान करना पड़ता है। और यह आपके क्रेडिट स्कोर को भी प्रभावित करता है। इसलिए, क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट की करें जांच
भुगता के लिए क्रेडिट कार्ड स्वाइप करना आसान है, और उसी तरह स्टेटमेंट्स की जांच करना भी आसान है। लेकिन, कई लोग अभी भी हर महीने अपने क्रेडिट बकाया और स्टेटमेंट को देखने से बचते हैं। इस आदत को अपनाने से आपको अपने खर्च पर नज़र रखने में मदद मिल सकती है। इससे आप अपने क्रेडिट स्कोर को नकारात्मक रूप से प्रभावित होने से पहले ही ठीक कर लेंगे।
समय पर चुकाएं पैसे
अपने क्रेडिट कार्ड बिलों का समय पर भुगतान करना आपकी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। देर से बिल भुगतान से जुर्माना शुल्क लग सकता है और आपके बकाया बिल पर ब्याज दर बढ़ सकती है। बिल भुगतान के लिए रिमाइंडर लगाकर इससे बचें।
ज्यादा उपयोग न करें
क्रेडिट कार्ड के कुछ लाभ हैं, लेकिन उन्हें बार-बार स्वाइप करने से आपके ऋणदाता पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। छोटे खर्चों के लिए अपने क्रेडिट कार्ड पर निर्भर रहना दर्शाता है कि आप काफी हद तक क्रेडिट पर निर्भर हैं। यह आपकी साख को प्रभावित कर सकता है।
मॉनिटर क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो
सीयूआर ऋणदाता द्वारा आपको दिए गए कुल क्रेडिट की तुलना में आपके द्वारा उपयोग किए गए क्रेडिट का अनुपात की गणना है, यह प्रतिशत में प्रदर्शित किया जाता है। सभी के लिए एक बेहतर क्रेडिट स्कोर बनाए रखना महत्वपूर्ण है क्योंकि उच्च सीयूआर आपके खराब प्रबंधन को दर्शाता है।
क्रडिट लिमिट के भितर ही करें खर्च
केवल तभी खर्च करें जब आप समय पर राशि चुकाने के लिए तैयार हो। अनावश्यक खरीदारी पर अधिक खर्च करने से एक बड़ा क्रेडिट कार्ड बिल हो जाता है जिसके बाद भुगतान करने में दिक्कत आती है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल



Click it and Unblock the Notifications
