Home Loan transfer : हम सभी का सपना होता है कि हमारे पास अपना खुद का सुंदर घर हो। आज के समय में होम लोन लोगों को उनके सपनो का घर खरीदने में मदद करता है। होम लोन पाने का प्रोसेस भी बहुत आसान हो गया है। अब कोई भी नागरिक किसी बैंक या होम लोन देने वाली संस्था से आसानी से होम लोन पा सकता है। होम लोन के लिए इनकम सर्टिफिकेट (Income Certificate), पैन कार्ड (PAN Card), आधार कार्ड (Aadhaar Card) आदि डॉक्यूमेंट की जरुरत होती है।
क्रेडिट स्कोर रखता है मायने
होम लोन भी उन्हीं लोगों को मिलता है जिनका क्रेडिट स्कोर बहुत अच्छा होता है। यह हम सबको पता है की होम लोन एक लंबी अवधि के लिए लिया जाता है। सामान्य तौर पर नागरिक होम लोन के लिए 30 साल, 20 साल या फिर 15 साल का टेन्योर तय करवाते हैं। कई बार लोग जल्दीबाजी में होम लोन ज्यादा ब्याज दर पर ले लेते हैं। लेकिन यह लोन भरने के टेन्योर और ईएमआई दोनो को प्रभावित करता है।
दूसरे बैंक में ट्रांसफर हो सकता है होम लोन
अगर आपको महंगे होम लोन की ईएमआई भरने में दिक्कत हो रही है तो कोई बैंक होम लोन पर कम ब्याज दर ऑफर कर रहा है, तो अब आप आसानी से अपना बैंक लोन ट्रांसफर कर सकते हैं। लेकिन होम लोन ट्रांसफर करने के लिए भी आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। चलिए आपको होम लोन ट्रांसफर (Home Loan Transfer) से संबंधित कुछ जरूरी बातों को बताते हैं।
ट्रांसफर के प्रोसेसिंग फीस के बारे में जरुर जानें
अगर आपने होम लोन को ट्रांसफर करने का मन बना लिया है, तो ऐसा करने से पहले नए बैंक का होम लोन ट्रांसफर के लिए लगने वाला प्रोसेसिंग फीस (Home Loan Transfer Processing Fees) के विषय में जरुर जान लें। ऐसा करने से आपको फैसला लेना में सहायता होगी।
इन जरूरी बातों का रखे ध्यान
ट्रांसफर प्रोसेसिंग फीस का तो ध्यान रखना ही है लेकिन इसके साथ ही बैंक के अन्य जरूरी डिटेल्स (Bank Details) को भी चेक करना बेहद आवश्यक है। हर बैंक के पास सेवाएं देना का अलग-अलग तरीका होता है। इस लिए बैंक के सेवाओं का ख्याल जरूर रखें। बैंक की मार्केट में क्या हिस्सेदारी है यह जानना भी जरुरी है। लोन को ट्रांसफर करने के बाद लोन भरने की टेन्योर और ब्याज दर को ख्याल जरुर रखें। अगर आप कम अवधि के लिए लोन ट्रांसफर कर रहे हैं तो आपको ईएमआई ज्यादा भरना पड़ेगा।
More From GoodReturns

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

UPI के 10 साल: टैप एंड पे, क्रेडिट लाइन और नई लिमिट्स, जानें कैसे उठाएं इन फीचर्स का फायदा

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

F&O ट्रेडिंग में बड़ा बदलाव: गुरुवार नहीं, अब सोमवार को होगी एक्सपायरी, इन 5 बातों का रखें ध्यान

Gold Rate Today: सोमवार को सोने के भाव में स्थिरता या बदलाव? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications