Home: घर खरीदना हमेशा से हर किसी की जिंदगी का एक सबसे बड़ा सपना होता है, जब हम घर खरीदने के बारें में सोचते हैं तो सबसे पहले हमको इसके बारे में हर पहलू से जांच पड़ताल करनी चाहिए।
इस समय अगर हम देखें तो लोग फ्लैटों की तरफ ज्यादा बढ़ रहे हैं क्योंकि यह कहा जाता है की अगर आप खाली प्लॉट खरीदते हैं तो आप को सारी चीजों को देखना पड़ेगा कैसे बनेगा या नहीं बनेगा वहीं फ्लैट में ऐसा नहीं होता है उसे डीलर आपको बनवाकर देते हैं जो थोड़े महंगे पड़ते हैं लेकिन आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना करना नहीं पड़ता है। जब भी घर लेने के बारे में सोचें तो आपके ये सारी जानकारी पूरी तरह फॉलो कर लेनी चाहिए।

अपने सेविंग फंड पर नजर डालें
घर खरीदते समय देखें की डिवेलपर और बायर के बीच कोई एजेंट तो नहीं है जिससे आपके कमीशन का पैसा बच जाएगा, इसलिए कहा जाता है जब भी घर की खरीदारी करें तो डायरेक्ट डिवलेपर या घर घर बेचने वाले से मिलकर खरीदें जिससे आपका कुछ पैसा बच सकता है। हमेशा कहा जाता है पेमेंट ज्यादा से ज्यादा कैश करने की कोशिश करें जिससे आपको कुछ पैसों में रिआयत मिल जाएगी और अगर आप वन टाइम पेमेंट करते हैं तो हो सकता है घर बेचने वाला कीमत थोड़ी कम कर सकता है।
अगर आप कुछ लोग मिलकर एक बड़ी सी जमीन को खरीदते हैं तो आपको उसकी कीमत में थोड़ी और रिआयत मिल सकती है। प्रॉपर्टी की डील करने से पहले उस एरिया में लोगों से मिलें और प्रॉपर्टीज के एवरेज रेट्स के बारे में जानकारी लें। इसके बाद डिवेलपर के साथ चर्चा करके डील को किफायती बनाएं। डिवेलपर्स और सेलर्स फेस्टिव सीजन में होम बायर्स के लिए ऑफर्स और डिस्काउंट लेकर आते हैं। आप इन ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं।
घर खरीदने से पहले आपके पास एक बड़ा सेविंग फंड होना चाहिए, क्योंकि घर खदिने में एक बड़ा पैसे इन्वेस्ट किया जाता है। जब भी घर लेने के बारे में सोचें तो सबसे पहले आप उस लोकेशन को देखें की वहां पर आपके जरूरत की सारी सुविधा उपलब्ध हैं या नहीं अस्पताल स्कूल जैसी सारी चीजें मौजूद होनी चाहिए। घर लेते समय कई बार पैसों की कमीं हो जाती है तो आपको साल-दो-साल और तैयारी करनी होगी और उसके बाद आप अपना मन पसंद घर खरीद पाएंगे।
लोकेशन और प्रॉपर्टी की जांच करें
लोकेशन और प्रॉपर्टी की जांच करें यदि आप ऐसी जगह घर खरीद रहे हैं जहां अन्य जरूरतें डेवलप हैं तो ये समझदारी भरा कदम होगा। बाकी जरूरतों से हमारा मतलब है दुकानें, मार्केट, मॉल, स्कूल और कॉलेज आदि। मगर यदि आप ऐसी जगह शिफ्ट होने की सोच रहे हैं जहां फैसिलिटीज खराब हालत में हैं या अभी वहां ऐसे प्रोजेक्ट शुरू नहीं है तो आप मुसीबत में पड़ जाएंगे। ऐसी जगह घर न खरीदना ही बेहतर है।
अगर आप किराए के अपार्टमेंट में रहते हैं और खरीदने के लिए संपत्ति की तलाश कर रहे हैं, तो एक तैयार घर सही रहेगा। क्योंकि इससे आपको किराया बचाने में मदद मिलेगी। मगर एक दम बड़ा खर्च आर्थिक दबाव बढ़ा सकता है। इसलिए आराम से अपनी आने वाली जरूरतों का आकलन जरूर करें। जैसे कि यदि कुछ सालों में आपके सामने कोई और बड़ा काम है तो उसके लिए प्लानिंग करके चलें।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?



Click it and Unblock the Notifications