Jewellery : भारत में महिलाओं सोने-चांदी के जेवर पहनना बहुत अधिक पसंद होता हैं। लगभग सभी महिलाएं जेवर जरूर रखती हैं। ताकि जब जरूरत हो उस गहने को पहना जा सके। हालांकि बहुत सारी महिलाएं ऐसी हैं। जिनको प्रतिदिन चेन, झुमके, इयररिंग्स, पायल पहनना बहुत पसंद होता हैं। कई बार पसीने की वजह से ये मेले हो जाते हैं। हालांकि बहुत से लोगों को पता हैं कि बिना ज्वैलरी शॉप के चक्कर और केमिकल का उपयोग किए बिना आप गहनों को चमका सकते हैं। इसके लिए आपको किचन में बची हुई चीजों का उपयोग करना होगा।
गहने बची हुई चायपत्ती से साफ करें
हमेशा हम चाय को बनाने के बाद बची हुई टी लीव्स को कूड़े दान में फेक देते हैं। मगर यदि आप इसके फायदे पता होगा, तो आप दांतो तले उंगली दबा लेंगे। जो ये चीज आपको बेकार नजर आती हैं इसकी सहायता से आप हजारों लाखों रूपये की ज्वैलरी को साफ कर सकते हैं।
कैसे करें साफ
इसके लिए सबसे पहले आप बची हुई चायपत्ती को अच्छी तरह से साफ पानी में धो ले। इसके बाद आप एक पतीले में पानी को गर्म करें और इस चायपत्ती को डाल दे। इसके बाद उसको खोलने का इंतजार करें। इसके बाद आप इसको 2 अलग अलग शीशे की कटोरी में निकाल लें। इसके बाद आप दोनों कटोरी में एक एक चम्मच बेकिंग सोडा को डालकर मिक्स करें। उसके बाद दोनों बाउल में एक एक चम्मच डिटर्जेंट डालकर अच्छी तरह मिला लें।
सोना और चांदी और अलग-अलग बर्तन में डालना हैं
इसके बाद आपको याद रखना हैं कि आपको सोना और चांदी और अलग अलग बर्तन में डालना हैं। आपको जिस बर्तन में सोने का बर्तन डालने है। उसमें केवल एक चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं। इसके बाद हल्दी वाले सॉल्यूशन में आप सोने के जेवर डाले और दूसरे सॉल्यूशन में चांदी वाले जेवर डाले। इसके बाद लगभग कुछ मिनट तक छोड़ दे। उसके बाद जेवर को प्लास्टिक या फाइबर की ट्रे में निकालें।
आगे की प्रक्रिया
अब आप अपने सोने और चांदी के गहनों को पुराने टूथब्रश की सहायता से हल्का सा रगड़कर साफ करें। इसके बाद आप दोनों कटोरी साफ करें और उसमें क्लीन वाटर रखे और फिर उसमें जेवर डाले कुछ देर उसी में रहने दे उसके बाद सूती कपड़े से पोंछ ले। अब आपका सोना और चांदी पूरी तरह से साफ हो जाएगा और नए जैसे लगेगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
