TikTok Restores Services In US: अमेरिका में TikTok का संचालन फिर से शुरू हो गया है, जिससे अस्थायी रूप से प्रतिबंध का खतरा दूर हो गया है। निर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जानकारी दी कि वह सोमवार को शपथ लेने के बाद ऐप की एक्सेस का मूल्यांकन करेंगे और अपने शपथ ग्रहण समारोह से पहले एक रैली में ट्रंप ने कहा कि TikTok को बचाने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है।
अमेरिका इसे चलाने के लिए एक ज्वाइंट वेंचर चाहता है। लगभग 170 मिलियन अमेरिकी यूजर्स अब फिर से ऐप का उपयोग कर सकते हैं। चीन के साथ डेटा साझा करने से संबंधित सुरक्षा चिंताओं के कारण रोके जाने के कुछ समय बाद ही सर्विस बहाल कर दी गई थी।

TikTok पर बैन के पीछे का कारण
चीनी कंपनी बाइटडांस के स्वामित्व वाले इस ऐप पर अमेरिकी यूजर्स डेटा को चीनी सरकार के साथ साझा करने के आरोप लगे थे। इससे राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताएं पैदा हुईं, जिसके कारण 19 जनवरी को प्रतिबंध लगा दिया गया। हालांकि, कुछ ही घंटों में, TikTok की सर्विस फिर से शुरू हो गईं।
इन घटना के जवाब में, TikTok ने अमेरिका में अपनी सर्विस को फिर से शुरू करने में मदद करने के लिए ट्रम्प के प्रति आभार व्यक्त किया। ट्रम्प के करीबी सहयोगी और अमेरिकी अरबपति एलन मस्क ने भी प्रतिबंध की आलोचना की। उन्होंने तर्क दिया कि TikTok पर प्रतिबंध लगाना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन है और उन्होंने ऐप पर चीन के प्रतिबंधों की निंदा की है।
TikTok का अमेरिका में भविष्य
ट्रम्प ने राष्ट्रीय सुरक्षा समझौते के लिए प्रतिबंध लागू करने की समयसीमा बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने सुझाव दिया कि अमेरिका को संयुक्त उद्यम के माध्यम से टिकटॉक के स्वामित्व में 50% हिस्सेदारी रखनी चाहिए। ट्रम्प ने आश्वासन दिया कि प्रतिबंध को रोकने का प्रयास करने वाली कंपनियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
अपने शपथ ग्रहण से पहले एक रैली के दौरान ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि टिकटॉक को बचाना बहुत जरूरी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications