Puja Special Train Ticket Booking Start: त्योहारी सीज़न चालू है और अब दशहरा, दिवाली और छठ का महापर्व आने में बस कुछ दिन का समय शेष रह गया है। ऐसे में अपने घर से दूर रहकर दिल्ली या मुंबई में नौकरीपेशा करने वाले बिहार-झारखंड जैसे राज्यों के लोगों में घर जाने के लिए कंफर्म ट्रेन टिकट मिलने को लेकर बेकरारी बढ़ जाती है।

हालांकि, सभी यात्रियों को त्योहार के इस मौसम में कंफर्म टिकट मिले इसके लिए रेलवे ने 1100 से अधिक पूजा स्पोशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। 12 सितंबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, मध्य रेलवे ने कहा कि वह पहले से घोषित 944 विशेष ट्रेनों के अलावा 182 अतिरिक्त ट्रेनें चला रही है। इसके साथ ही पूजा स्पेशल ट्रेन में टिकट बुकिंग आज से शुरु हो गई है।
प्रेस रिलिज में कहा गया है, "मध्य रेलवे पूजा, दिवाली और छठ त्योहार 2025 के लिए 1126 विशेष ट्रेनें चलाएगा। पहले से घोषित 944 विशेष ट्रेनों के अलावा 182 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। मध्य रेलवे आगामी पूजा, दिवाली और छठ त्योहार के मौसम के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त 182 विशेष ट्रेनें चलाएगा। मध्य रेलवे द्वारा दिवाली/छठ पूजा के लिए कुल विशेष ट्रेनें 1126 हैं, जिनमें से 182 विशेष ट्रेनों की अभी घोषणा की गई है और 944 विशेष ट्रेनों की घोषणा पहले की गई है।"
इसी कड़ी में पूजा के दौरान त्योहारों की भीड़ को नियंत्रित करने और लंबी दूरी की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए, पश्चिम रेलवे ने बांद्रा टर्मिनल्स (मुंबई) और बरौनी (बिहार) के बीच एक विशेष पूजा ट्रेन शुरू की है। ट्रेन संख्या 09061 की बुकिंग आज, 17 सितंबर 2025 से शुरू हो रही है, जिससे यात्रियों को अब पहले से सीटें बुक करने का अवसर मिलेगा। तो चलिए जानते हैं ट्रेन के समय, रूट्स, टाइमटेबल, स्टॉपेज और बुकिंग विवरण समेत फुल डिटेल...
बांद्रा टर्मिनस से बरौनी स्पेशल ट्रेन का समय
मुंबई से यह पूजा स्पेशल ट्रेन सोमवार और गुरुवार को चलेगी : ट्रेन संख्या 09061 (बांद्रा टर्मिनस-बरौनी स्पेशल): 21:20 बजे प्रस्थान (सोमवार), 19:15 बजे आगमन (बुधवार)।
ट्रेन संख्या 09062 (बरौनी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल): 12:15 बजे प्रस्थान (गुरुवार), 06:30 बजे आगमन (शनिवार)।
बांद्रा टर्मिनल्स से बरौनी ट्रेन का समय-सारिणी
ट्रेन संख्या 09061 22.09.2025 से 06.10.2025 तक चलेगी।
ट्रेन संख्या 09062 25.09.2025 से 09.10.2025 तक चलेगी।
पूजा स्पेशल ट्रेन बांद्रा टर्मिनल्स से बरौनी रूट
यह ट्रेन अपने रूट के प्रमुख स्टेशनों जैसे बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, लखनऊ, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, आरा, दानापुर, हाजीपुर, सोनपुर आदि से होकर गुजरेगी। बांद्रा टर्मिनस से बरौनी जाने वाली ट्रेन में लंबी दूरी की आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए एसी 3-टियर कोच होंगे।
बांद्रा टर्मिनस से बरौनी ट्रेन बुकिंग विवरण
ट्रेन संख्या 09061 की बुकिंग आज, 17.09.2025 से सभी पीआरएस (यात्री आरक्षण प्रणाली) काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू हो रही है।
Indian Railway Festive Special Trains Routes
दिवाली, दुर्गा पूजा और छठ पूजा के लिए घोषित भारतीय रेलवे की अधिकांश विशेष ट्रेनें मुंबई और पुणे से हैं। कुछ विशेष रूट हैं - मुंबई-दानापुर, मुंबई-बनारस, मुंबई-मऊ, मुंबई-करीमनगर, पुणे-अमरावती और पुणे-सांगानेर।
LTT-Danapur-LTT Bi-weekly Special (40 Services)
01017 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल 27.09.2025 से 01.12.2025 तक प्रत्येक सोमवार और शनिवार को 12.15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 22.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। इसकी सेवाएं 20 बार मिलेंगी।
01018 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल 29.09.2025 से 03.12.2025 तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार को 00.30 बजे दानापुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 12.00 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। इसकी सेवाएं 20 बार मिलेंगी।
LTT-Mau-LTT Bi-Weekly Specials (40 Services)
01123 द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन दिनांक 26.09.2025 से 30.11.2025 तक प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को 12.15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होगी और तीसरे दिन 05.35 बजे मऊ पहुँचेगी। इसकी सेवाएं 20 बार मिलेंगी।
01124 द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन दिनांक 28.09.2025 से 02.12.2025 तक प्रत्येक रविवार और मंगलवार को 07.35 बजे मऊ से रवाना होगी और अगले दिन 22.20 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। इसकी सेवाएं 20 बार मिलेंगी।
एलटीटी-बनारस - एलटीटी द्वि-साप्ताहिक विशेष (40 सर्विस)
01051 द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन 24.09.2025 से 27.11.2025 तक प्रत्येक बुधवार और गुरुवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12.15 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 01.10 बजे बनारस पहुंचेगी। इसकी सेवाएं 20 बार मिलेंगी।
01052 द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन 26.09.2025 से 29.11.2025 तक प्रत्येक शुक्रवार और शनिवार को बनारस से 06.35 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 16.40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुँचेगी। इसकी सेवाएं 20 बार मिलेंगी।
एलटीटी-करीमनगर-एलटीटी साप्ताहिक स्पेशल - (6 सर्विस)
01067 साप्ताहिक स्पेशल 23.09.2025 से 07.10.2025 तक प्रत्येक मंगलवार को 15.30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होगी और अगले दिन 08.30 बजे करीमनगर पहुंचेगी। (3 बार सेवाएं मिलेंगी)
01068 साप्ताहिक स्पेशल 24.09.2025 से 08.10.2025 तक प्रत्येक बुधवार को 17.30 बजे करीमनगर से रवाना होगी और अगले दिन 13.40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। (3 बार सेवाएं मिलेंगी)
पुणे-अमरावती-पुणे साप्ताहिक विशेष - (16 सर्विस)
01403 साप्ताहिक विशेष ट्रेन 07.10.2025 से 25.11.2025 तक प्रत्येक मंगलवार को पुणे से 19.55 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 10.05 बजे अमरावती पहुँचेगी। (8 बार सेवाएं मिलेंगी)
01404 साप्ताहिक विशेष ट्रेन 08.10.2025 से 26.11.2025 तक प्रत्येक बुधवार को अमरावती से 12.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 00.15 बजे पुणे पहुँचेगी। (8 बार सेवाएं मिलेंगी)
पुणे - सांगानेर जंक्शन - पुणे साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल (14 सर्विस)
01405 साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 26.09.2025 से 07.11.2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को पुणे से 09.45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 06.45 बजे सांगानेर जंक्शन पहुँचेगी। (7 बार सेवाएं मिलेंगी)
01406 साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 27.09.2025 से 08.11.2025 तक प्रत्येक शनिवार को सांगानेर जंक्शन से 11.35 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 09.30 बजे पुणे पहुँचेगी। (7 बार सेवाएं मिलेंगी)
दिवाली, छठ पूजा के लिए स्पेशल ट्रेन में टिकट बुक कैसे करें?
सेंट्रल रेलवे के मुताबिक, दिवाली और छठ पूजा के लिए इन स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग विंडो 14 सितंबर को खुल गई है। यात्री सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctc.co.in पर अपने टिकट बुक कर सकते हैं।
अनारक्षित डिब्बों की बुकिंग यूटीएस प्रणाली के माध्यम से की जा सकती है, जिसमें सुपरफास्ट मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए लागू अनारक्षित सीटों के लिए सामान्य शुल्क लिया जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications