Upcoming IPO in December 2022 : इस साल निवेशकों को तमाम IPO में निवेश करने का मौका मिला है। निवेशकों ने आईपीओ से बेहतरीन मुनाफा भी कमाया है। अगर आप इनिशियल पब्लिक आफरिंग यानी की आईपीओ (IPO) में पैसा लगाने का मन बना रहे हैं तो अगले सप्ताह आपके पास शानदार मौका आने वाला है। अगले सप्ताह खुलने वाले तीन आईपीओ की कुल वैल्यू 1,830 करोड़ रुपये है। अगले सप्ताह जो तीन कंपनियां IPO ला रही हैं, उनके नाम हैं, सुला वाइनयार्ड्स (Sula Vineyards), अबांस होल्डिंग्स (Abans Holdings) और लैंडमार्क कार्स (Landmark Cars)। निवेशकों को सुला वाइनयार्ड्स और अबांस होल्डिंग्स के IPO में 12 दिसंबर से निवेश करने का मौका मिलेगा। वहीं, लैंडमार्क कार्स के आईपीओ में निवेशक 13 दिसंबर से सब्सक्रिप्शन ले सकेंगे। चलिए तीनों आईपीओ विषय में आपको बताते हैं।
Sula Vineyards IPO
Sula Vineyards भारत की सबसे बड़ी शराब निर्माता कंपनी है। इस शराब बनाने वाली कंपनी का IPO सोमवार 12 दिसंबर, 2022 निवेशकों के लिए ओपन हो रहा है। कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक इस पब्लिक इश्यू में निवेशक 12 से 14 दिसंबर तक दांव लगा सकेंगे। सुला वाइनयार्ड्स ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड ₹340-357 प्रति शेयर निश्चित किया है। कंपनी आईपीओ की मदद से 960 करोड़ रुपए जुटाने की कोशिश में है।
Abans Holdings IPO
Abans Holdings फाइनेंशियल सर्विस देने वाली कंपनी है। इस कंपनी का आईपीओ 12 दिसंबर से 15 दिसंबर तक निवेश को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। कंपनी ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड 256-270 रुपये प्रति शेयर फिक्स किया है। Abans Holdings आईपीओ के जरिए 345.60 करोड़ रुपये जुटाने के प्रयास में है। जानकारी के अनुसार कंपनी इश्यू के माध्यम से 102 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी कर रही है। शुक्रवार को अंबास होल्डिंग के आईपीओ ग्रे मार्केट में 20 रुपए में उपलब्ध थे।
Landmark Cars IPO
Landmark Cars वाहन 'डीलरशिप' कारोबार से जुड़ी कंपनी है। कंपनी का आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए 13 दिसंबर को ओपन होगा। कंपनी 552 करोड़ शेयर जारी करेगी। Landmark Cars ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 481-506 रुपये प्रति शेयर तय किया है। जानकारी के मुताबिक निवेशक Landmark Cars के आईपीओ में 13 से 15 दिसंबर तक दांव लगा सकेंगे। एंकर निवेशक 12 दिसंबर को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। कंपनी इश्यू में 150 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी करेगी।
अभी तक देखा जाए तो तीनों ही आईपीओ का ग्रे मार्केट में कीमत प्रीमियम पर है। यानी दांव लगाने वालों तगड़ा मुनाफा होन के चांसेज हैं।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

RBI G-sec ऑक्शन रिजल्ट्स: आज के नतीजों का क्या मतलब? कट-ऑफ और यील्ड को आसान भाषा में समझें

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!



Click it and Unblock the Notifications