नई दिल्ली, जून 16। 2019 में चीन के 16,000 और भारत के 7,000 अमीर (हाई नेटवर्द इंडिविजुअल्स / एचएनडब्ल्यूआई) लोग अपने-अपने देशों से निकल कर दूसरे देशों में चले गए। इस बात का खुलासा अफ्रशिया बैंक द्वारा की गयी स्टडी में हुआ है। इस स्टडी में केवल 10 लाख डॉलर से 99 लाख डॉलर की कुल संपत्ति वाले अमीरों को शामिल किया गया, जिन्होंने एक नए देश का रुख किया और कम से कम आधा साल वहां बिताया। हालांकि चीन और भारत के इतने करोड़पति इन दोनों देशों के एचएनडब्ल्यूआई के केवल 2-2 प्रतिशत हैं। वहीं रूस और तुर्की से जितने करोड़पति बाहर गए, उनकी अपने देशों के एचएनडब्ल्यूआई में क्रमशः 6 और 8 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है।
इन देशों से भाग गए करोड़पति
चीन से 16000 और भारत से 7000 के अलावा रूस से 5500, हॉन्ग-कॉन्ग से 4200, तुर्की से 2100, यूके से 2000, फ्रांस से 1800, ब्राजील से 1400, सऊदी अरब से 1200 और इंडोनेशिया से 1000 करोड़पतियों ने दूसरे देशों का रुख किया। रिपोर्ट के अनुसार बिजनेस के अवसर, टैक्स और फाइनेंशियल चिंताएं उन कारणों में शामिल रहीं, जिनके कारण इन एचएनडब्ल्यूआई ने अपने-अपने देशों से दूसरे किसी देश में जाने का फैसला किया।
क्या हो सकते हैं अन्य कारण
अनुमान यह भी है कि इन करोड़पतियों का अपने देश से बाहर जाने का फैसला व्यक्तिगत तौर पर लिया गया भी हो सकता है। बेहतर हेल्थकेयर सिस्टम, बेहतर शिक्षा सिस्टम, सेफ्टी, बेहतर स्टैंडर्ड ऑफ लिविंग और एक दमनकारी शासन से बचने जैसे भी वो कारण हो सकते हैं, जिनके चलते एचएनडब्ल्यूआई ने एक नया घर चुना।
किन देशों में गए ये करोड़पति
अब सवाल यह भी उठता है कि आखिर वे कौन से देश हैं, जिनमें इन करोड़पतियों ने जाने का फैसला किया। तो बता दें कि इन देशों में 12,000 करोड़पतियों का स्वागत करने वाला ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर रहा। 2019 में इस देश ने सबसे अधिक एचएनडब्ल्यूआई को आकर्षित किया। अमेरिका और स्विट्जरलैंड क्रमश: 10,800 और 4,000 एचएनडब्ल्यूआई के साथ लिस्ट में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
एचएनडब्ल्यूआई ने इन देशों को भी चुना
पुर्तगाल और ग्रीस भी एचएनडब्ल्यूआई को आकर्षित करने वाले शीर्ष 10 देशों में शामिल रहे। अपने धूप वाले मौसम के अलावा दोनों देश निवेशक कार्यक्रम चलाते हैं जो यूरोपीयन यूनियन रेसिडेंसी और नागरिकता तक एक्सेस प्रदान करते हैं।
कौन सी वीजा चुनी
केवल 30 प्रतिशत एचएनडब्ल्यूआई ने निवेशक वीजा का उपयोग करके दूसरे देशों का रुख किया। जबकि अधिकतर वर्क वीजा, फैमिली वीजा या पूर्वजों के माध्यम से दूसरा पासपोर्ट प्राप्त करने जैसे दूसरे तरीके अपनाते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications