नई दिल्ली, जून 24। अगर आपके खाते में एक दम से हजारों करोड़ रु आ जाएं तो आपको कैसा लगेगा? जाहिर सी बात है आपको झटका लग सकता है। खुशी तो होगी, मगर साथ में ये टेंशन भी जरूर होगी कि आखिर इतना पैसा आया कहां से। एक ऐसी ही घटना सामने आयी है अमेरिका में, जहां एक वृद्ध महिला के खाते में अचानक से 1-2 करोड़ रु नहीं बल्कि पूरे 7417 करोड़ रु आ गए। इतनी रकम अपने बैंक खाते में देख कर ये महिला हक्की-बक्की रह गयी। आइए जानते हैं पूरी घटना के बारे में।
बैलेंस चेक करने पर उड़े होश
फ्लोरिडा की एक महिला उस समय चौंक गई जब उसने अपना बैंक बैलेंस चेक किया और पाया कि उसके खाते में 1 अरब डॉलर यानी लगभग 7417 करोड़ रु हैं। पीपुल मैगज़ीन की रिपोर्ट के अनुसार फ्लोरिडा के लार्गो की रहने वाली जूलिया योंकोव्स्की बीते शनिवार को अपने स्थानीय चेज़ बैंक के एटीएम से 20 डॉलर निकालने गई थी। जब उन्होंने पैसे निकालने की कोशिश की, तो एटीएम ने उन्हें अलर्ट किया कि इससे ओवरड्राफ्ट हो जाएगा।
डर गयीं जूलिया
जूलिया के अनुसार जब उन्होंने 20 डॉलर निकालने के लिए अनुरोध किया तो उन्हें ओवरड्राफ्ट हो जाने का अलर्ट मिला, जिसे उन्होंने अनदेखा करके पैसा निकालने की कोशिश जारी रखी। इसके बाद उन्होंने अपने खाते का बैलेंस चेक करने का फैसला किया। बैंक रसीद के अनुसार उनके खाते में 999,985,855.94 डॉलर थे। इतना बैलेंस देख कर वे डर गयीं।
क्या आया मन में विचार
जूलिया के अनुसार ज्यादातर लोग सोचेंगे कि उन्होंने लॉटरी जीती है, लेकिन वे डर गई थी। उन्होंने कहा कि मैंने उन लोगों के बारे में खबरें पढ़ी हैं जिन्होंने इस तरह से मिले पैसे लिए या पैसे निकाले और फिर उन्हें इसे वापस चुकाना पड़ा। उन्होंने ये पैसा न निकालने का फैसला किया, क्योंकि ये उनका था ही नहीं।
क्या थी इतने बैलेंस की हकीकत
जूलिया के खाते में 1 अरब डॉलर के रहस्य का मामला मंगलवार को तब साफ हुआ जब चेज़ बैंक के एक प्रतिनिधि ने समझाया कि जूलिया के खाते की इतना बैलेंस वास्तव में निगेटिव था। यानी ये निगेटिव बैलेंस था। बैंक प्रतिनिधि ने कहा कि वास्तव में उनका बैलेंस निगेटिव एक अरब डॉलर था और इस नंबर का उपयोग धोखाधड़ी रोकने के तरीके के रूप में किया जाता है।
क्यों आई खाते में दिक्कत
बैंक प्रतिनिधि के मुताबिक इस तरह का बैलेंस तब दिखता है जब किसी व्यक्ति का खाता संदिग्ध गतिविधि के कारण बंद कर दिया गया है। यही वजह है जूलिया अपने खाते से 20 डॉलर नहीं निकाल सकीं। चेस बैंक ने कहा कि संयुक्त बैंक खाते पर रोक से बचने के लिए लोगों को इस तरह की स्थिति में उचित दस्तावेज पेश करने की आवश्यकता होती है। चेस बैंक के प्रतिनिधि के अनुसार उनके दिवंगत पति बैंक खाते के जॉइंट ओनर थे और जब जूलिया ने इस खाते का उपयोग करने की कोशिश की तो एक अलर्ट दिखा दिया गया। इधर जूलिया उम्मीद कर रही हैं कि उनकी कहानी उन लोगों के लिए एक सबक होगी जो ऐसी ही परिस्थिति में हों।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications