नयी दिल्ली। बैंकों में हजारों करोड़ रुपये का एक और घोटाला सामने आया है। यह मामला 14 बैंकों के साथ किये गये 3592 करोड़ रुपये के घोटाले का है। 3,592 करोड़ से अधिक की कथित बैंक धोखाधड़ी के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो या सीबीआई ने मुंबई स्थित मर्चेंट ट्रेडिंग कारोबारी फ्रॉस्ट इंटरनेशनल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच एजेंसी ने कंपनी के निदेशकों उदय देसाई और सुजय देसाई और 11 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। 3592 करोड़ रुपये का घोटाला 1-2 नहीं बल्कि 14 बैंकों के साथ किया गया है। सीबीआई की एफआईआर के मुताबिक निदेशकों ने बिना किसी बिजनेस के मर्चेंटिंग व्यापार की आड़ लेते हुए कर्ज लिया। सीबीआई ने आरोप लगाया कि ये बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले बैंकों के समूह को भुगतान करने में चूक गए।

जाली दस्तावेज प्रस्तुत किए
सीबीआई का दावा है कि कंपनी और इसके निदेशकों, गारंटरों और अज्ञात संस्थाओं ने जाली दस्तावेज जमा किए और बैंक से फंड लिया। इस घोटाले को जनवरी 2018 में पीएनबी के साथ हुए 13000 करोड़ रुपये के घोटाले बाद किसी सरकारी बैंक के साथ हुआ सबसे बड़ा घोटाला माना जा रहा है। जनवरी 2018 में हीरा कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी द्वारा पीएनबी के साथ किये गये इस घोटाले का पर्दाफाश हुआ था।
लुकआउट सर्कुलर हुआ जारी
बैंकों की शिकायत पर 18 जनवरी को उदय देसाई और बाकी 10 लोगों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया गया है। इससे पहले भी इंडियन ओवरसीज बैंक के अनुरोध पर देसाई और 13 अन्य लोगों के खिलाफ एक दूसरा लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया गया था। सीबीआई ने इन लोगों के खिलाफ यह कार्यवाई बैंक ऑफ इंडिया के कानपुर में मौजूद क्षेत्रीय कार्यालय की शिकायत के बाद की है।
यह भी पढ़ें - RBI : बैंक ग्राहकों को दें ATM की लिमिट घटाने-बढ़ाने की सुविधा
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
