नयी दिल्ली। कोरोनावायरस के डर से लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं। क्योंकि इससे संक्रमण का खतरा है। मगर कुछ लोगों को देश में जरूरी चीजें इधर से उधर पहुंचाने के लिए रोज निकलना पड़ रहा है। इनमें गैस सिलेंडर की डिलिवरी करने वाले शामिल हैं। सिलेंडर डिलिवरी करने वालों के लिए ये जोखिम का काम है। इसी जोखिम को देखते हुए डिलिवरी करने वालों को तेल कंपनियों ने मदद का ऐलान किया है। इन कंपनियों में इंडियन आयल कार्पोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड शामिल हैं। इन कंपनियों ने कहा है कि यदि किसी सिलेंडर डिलिवरी करने वाले की कोरोनावायरस के कारण मौत हो जाए तो उन्हें 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। 5 लाख रुपये डिलिवरी करने वालों के अलावा आपूर्ति चेन में शामिल होने वाली किसी अन्य व्यक्ति की मौत पर भी दिया जाएंगे।
सिलेंडरों की लगातार डिलिवरी हो रही
जबकि पूरे देश में लॉकडाउन है और ज्यादातर लोग घरों में बंद हैं ऐसे में डिस्ट्रीब्यूटर्स और सैकड़ों डिलिवरी करने वाले 27.5 करोड़ ग्राहकों को सिलेंडर मुहैया कराने में लगे हैं। कुकिंग गैस (एलपीजी) की आपूर्ति बिना रुकावट के जारी है। हालांकि एलपीजी वितरक एजेंसियां और उनके कर्मचारी, जिनमें डिलीवरी बॉय भी शामिल हैं, तेल कंपनी के कर्मचारियों का हिस्सा नहीं हैं, मगर फिर भी इन तीन कंपनियों ने उन्हें प्रोटेक्टिव गियर प्रदान किए हैं। लेकिन कोरोनावायरस फैलने से डिलीवरी बॉय और अन्य स्टाफ को खतरा बना हुआ है। इसीलिए इन तीनों कंपनियों ने अतिरिक्त मदद का ऐलान किया है।
तेल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया स्वागत
तेल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस मानवीय निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सद्भावना का यह संकेत कोशिशों के समय कर्मियों द्वारा प्रदान की गई सेवाओं की मान्यता है। हमारे कर्मचारियों की सुरक्षा सबसे ऊपर है। यह कदम हमारे कार्यबल के सुरक्षा दायरे को मजबूत करेगा और इससे भारत की कोरोना के खिलाफ लड़ाई को बल मिलेगा। एलपीजी एक आवश्यक वस्तु है जिसे लॉकडाउन में छूट दी गयी है। इसलिए इन कर्मियों को इस संकट की अवधि के दौरान देश भर में सभी ग्राहकों को एलपीजी सिलेंडर आपूर्ति बनाए रखने के लिए ड्यूटी करनी पड़ रही है।
देश में पर्याप्त ईंधन
हाल ही में सरकारी ईंधन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्प (आईओसी) के चेयरमैन संजीव सिंह ने कहा था कि तीन सप्ताह के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बीच देश के पास स्टॉक में पर्याप्त पेट्रोल, डीजल और खाना पकाने की गैस (एलपीजी) है। सभी संयंत्र और डिलिवरी लोकेशन पूरी तरह से चालू हैं। उन्होंने लॉकडाउन के कारण ईंधन पर चिंता के बीच यह स्पष्टीकरण दिया था। आईओसी चेयरमैन ने बताया कि हमने पूरे अप्रैल और उसके बाद के लिए भी ईंधन की मांग का आंकड़ा तैयार किया है। हमारे पास हर स्तर पर पर्याप्त मात्रा में रिफाइनरियां हैं जो सारी मांग पूरा कर सकती है।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
