नई दिल्ली, दिसंबर 4। ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम के काफी अधिक चलन में आने के बावजूद बड़ी आबादी अभी भी एटीएम का इस्तेमाल करती है। बल्कि कुछ लोग एटीएम पर ही ज्यादा निर्भर करते हैं। ऐसे लोगों के लिए एक बुरी खबर है। असल में 1 जनवरी से एटीएम से पैसा निकालना महंगा होने जा रहा है। आरबीआई की ताजा घोषणा के अनुसार एटीएम से कैश निकालने पर लगने वाला चार्ज अब थोड़ा अधिक होगा। यदि ग्राहक अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड से मुफ्त लेनदेन की मासिक सीमा को पार करते हैं तो उन्हें ज्यादा चार्ज देना होगा।
जून में हुआ था ऐलान
भारतीय रिजर्व बैंक ने जून में घोषणा की थी कि देश के बैंक अब उपयोगकर्ताओं से मुफ्त मासिक लेन-देन लिमिट से अधिक कैश और नॉन कैश एटीएम लेनदेन के लिए शुल्क बढ़ा सकते हैं। अब चार्जेस में यह बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2022 से लागू होने जा रही है। आरबीआई ने एक सर्कुलर में कहा था कि बैंकों को हाई इंटरचेंज शुल्क के लिए क्षतिपूर्ति करने के लिए और कॉस्ट में वृद्धि को देखते हुए, उन्हें ग्राहक शुल्क को प्रति लेनदेन 21 रुपये तक बढ़ाने की अनुमति है। यह वृद्धि 1 जनवरी, 2022 से प्रभावी होगी।
अभी कितना है चार्ज
एटीएम पर ग्राहकों को अब 1 जनवरी, 2022 से 20 रुपये के बजाय 21 रुपये प्रति लेनदेन का भुगतान करना होगा। यह राशि ग्राहकों से तब ली जाएगी यदि वे फ्री मासिक मुफ्त लेनदेन की लिमिट से अधिक ट्रांजेक्शन करते हैं। ये चार्ज फ्री लेन-देन के बाद हर कैश और नॉन कैश ट्रांजेक्शन पर लगेगा।
कितनी हैं फ्री लेन-देन
भले ही अब लेन-देन शुल्क बढ़ाया जा रहा है, मगर ग्राहक अपने खुद के बैंक एटीएम से हर महीने पांच मुफ्त लेनदेन (वित्तीय और गैर-वित्तीय लेनदेन सहित) कर सकेंगे। इसके अलावा, ग्राहक मेट्रो शहरों में अन्य बैंक के एटीएम से तीन और गैर-मेट्रो शहरों में पांच लेनदेन भी मुफ्त कर सकेंगे। आरबीआई ने बैंकों को प्रति लेनदेन इंटरचेंज शुल्क 15 रुपये से बढ़ाकर 17 रुपये प्रति वित्तीय लेनदेन और गैर-वित्तीय लेनदेन के लिए 5 रुपये से 6 रुपये करने की भी अनुमति दी है।
एचडीएफसी बैंक
एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट के अनुसार, मुफ्त लिमिट से अधिक एटीएम लेनदेन शुल्क दर को 20 रु प्लस टैक्स से बढ़ा कर अब 21 रु प्लस टैक्स कर दिया जाएगा। ये चार्ज 1 जनवरी, 2022 से लागू होगा।
एक्सिस बैंक
1 जनवरी 2022 से प्रभावी, एक्सिस बैंक या अन्य बैंक के एटीएम में मुफ्त सीमा से अधिक वित्तीय लेनदेन शुल्क 21 रु + जीएसटी होगा।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications