नयी दिल्ली। यदि आप एक वयस्क हैं तो आपको भारत में आधार कार्ड के महत्व के बारे में पता होना चाहिए। पर अब आधार जितना जरूरी वयस्कों के लिए उतना ही जरूरी बच्चों और नाबालिगों के लिए भी है। कई चीजों में आपको अपने साथ-साथ अपने बच्चों का आधार भी चाहिए होगा। बच्चों के लिए आधार उनके पहचान पत्र के रूप में भी काम करता है। इसका उपयोग कई उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है जैसे कि एक नया बैंक खाता खोलना, सरकारी योजनाओं में नामांकन कराना और बच्चों के नाम पर निवेश करना। पर बच्चों का आधार बनवाने से पहले आपको एक जरूरी काम करना होगा, वरना आधार बनने में दिक्कत आएगी।
5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कैसे करें अप्लाई
5 वर्ष से कम आयु के बच्चे के लिए पिता और माता दोनों को बच्चे के साथ जाना होता है और माता-पिता या अभिभावक में से किसी एक को नामांकन के लिए अपना आधार प्रस्तुत करना होगा। अगर माता-पिता या अभिभावक में से किसी का नामांकन नहीं हुआ तो बच्चे का नामांकन भी नहीं होगा। यही वो जरूरी चीज है जो पहले से की जानी जरूरी है।
कहां करें अप्लाई
आधार के लिए आवेदन करने के लिए करीबी एनरोलमेंट सेंटर पर जाएं और एनरोल फॉर्म भरें और एक माता-पिता के आधार कार्ड की कॉपी के साथ बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र अटैच करें। वेरिफाई के लिए ऑरिजनल दस्तावेजों को ले जाना न भूलें। एक बात और कि इस मामले में केवल एक बच्चे की फोटो पर्याप्त है। बायोमेट्रिक्स नहीं लिया जाता है। पर एक बार जब बच्चा 5 से 15 साल का हो जाता है तो सभी 10 उंगलियों के निशान, आईरिस स्कैन और एक फेशियल स्कैन कराना होगा।
5 से 15 साल की आयु
5 साल या अधिक और 15 साल से कम की आयु के बच्चे का आधार बनवाने के लिए एनरोल फॉर्म भरें और इंस्टीट्यूशन के लेटरहेड पर स्कूल आईडी या बोनाफाइड सर्टिफिकेट, एडरेस प्रूफ और जन्म प्रमाण पत्र की एक कॉपी अटैच करें। यदि बच्चे के पास कोई स्कूल आईडी नहीं है तो माता-पिता में से किसी एक को गैजेटेड अधिकारी द्वारा जारी पहचान प्रमाण पत्र के साथ अपना आधार कार्ड अटैच करना होगा। ध्यान दें कि एक बार जब बच्चा 15 साल का हो जाता है, तो उसे नया आधार कार्ड प्राप्त करने के लिए नये सिरे से पूरी प्रोसेस से गुजरना होगा।
ये है आधार का नया रूप
अब आधार एक नये रूप में भी मिलता है। पीवीसी रूप में आधार कार्ड की शुरुआत हो चुकी है। इस नये आधार कार्ड के लिए भी आप घर से ही आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि पीवीसी आधार कार्ड के लिए 50 रु का भुगतान करना होगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
