नई दिल्ली, अगस्त 11। आपने कई क्रिप्टोकरेंसी के बारे में सुना होगा जो कम समय में बहुत अधिक उछल गयीं। ऐसी कई क्रिप्टो रही हैं, जो 24 घंटों में कई-कई हजार फीसदी तक उछल गयीं। अब ऐसी क्रिप्टो के जैसे ही एक शेयर में उछाल आई है। ये शेयर भारतीय नहीं है। बल्कि हांगकांग के एक निवेश बैंक का शेयर है। ये बैंक बहुत कम मशहूर है। मगर इसके शेयर में आई तेजी से इसके दो संस्थापक अरबपति बन गए। इस बैंक के स्टॉक में उछाल चौंकाने वाली रही। मगर हुआ यह कि इसके शेयर में फिर तेजी से ही गिरावट आई और बैंक के दोनों संस्थापकों की संपत्ति फिर से घट गयी।
क्या है बैंक का नाम
ये बैंक है मैजिक एम्पायर ग्लोबल लिमिटेड। ये अंडरराइटिंग और सलाहकार सेवाएं प्रदान करता है। इसने दो साल में सिर्फ एक कंपनी को पब्लिक होने (शेयर बाजार में लिस्टिंग) में मदद की है। बीते शुक्रवार को इस शेयर ने अमेरिका में शुरुआत की। इसके बाद से यह 6,149% तक उछल गया, जिससे एक समय इसकी मार्केट वैल्यू 5 अरब डॉलर हो गयी।
कौन हैं बैंक के संस्थापक
ब्लूमबर्ग द्वारा प्राप्त किए गए आंकड़ों के अनुसार शेयर की कीमत में इतनी तगड़ी उछाल का मतलब है कि इसके संस्थापकों गिल्बर्ट चैन और जॉनसन चेन के पास क्रमशः 1.8 अरब डॉलर और 1.3 अरब डॉलर दौलत हो गयी। दोनों के पास मिला कर फर्म की लगभग 63% हिस्सेदारी है।
गिर गया शेयर
मजे की बात यह है कि स्टॉक मंगलवार को 89% गिरकर 12.32 डॉलर पर बंद हुआ। मगर ये रेट भी इसके 4 डॉलर के आईपीओ मूल्य से तीन गुना अधिक है। पर 89 फीसदी की गिरावट काफी भारी रही। अब चैन की हिस्सेदारी की वैल्यू लगभग 9 करोड़ डॉलर और जॉनसन की 6.5 करोड़ डॉलर रह गयी है।
कई शेयरों में आई है ऐसी तेजी
मैजिक एम्पायर से पहले चीन और हांगकांग की कई कंपनियों में अमेरिका में आईपीओ के बाद अचानक तेजी आई है। मैजिक एम्पायर इस सीरीज का नया शेयर है, जहां कभी-कभी रहस्यमय तरीके से निवेशक या संस्थापक मालामाल हो रहे हैं। बता दें कि इस फर्म के पास पिछले साल के अंत तक सिर्फ नौ कर्मचारी थे और 2021 में इसकी इनकम 17 फीसदी गिर कर 22 लाख डॉलर रह गयी।
जानिए संस्थापकों की प्रोफाइल
मैजिक एम्पायर के चेयरमैन चैन ने हांगकांग की चीनी यूनिवर्सिटी में अकाउंटिंग की पढ़ाई की है। साथ ही सीसीबी इंटरनेशनल कैपिटल लिमिटेड के कॉर्पोरेट-वित्त विभाग में नौ साल बिताने से पहले एक ऑडिटर के रूप में काम किया। चेन, फर्म के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और चैन के विश्वविद्यालय के सहपाठी हैं। वे गुओताई जुनन कैपिटल लिमिटेड में शामिल होने से पहले केपीएमजी में एक ऑडिटर रहे हैं। दोनों की आयु 41 वर्ष है। कंपनी में चैन की 36.8% हिस्सेदारी है, जबकि चेन की 26.3% हिस्सेदारी है। पिछले हफ्ते, एएमटीडी डिजिटल कुछ समय के लिए गोल्डमैन सैक्स और दुनिया की लगभग सभी वित्तीय फर्मों से अमीर हो गई थी, जबकि अप्रैल 2021 को समाप्त वर्ष के लिए इसने केवल 2.5 करोड़ डॉलर की इनकम हासिल की थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications