नई दिल्ली, फरवरी 21। सस्ते शेयर (कम मार्केट कैपिटल वाली कंपनियों के पेनी स्टॉक) अकसर खतरनाक भी हो सकते हैं। क्योंकि इनमें जब गिरावट शुरू होती है तो ये लगातार लोअर सर्किट पर फिसलते रहते हैं। ऐसे में निवेशकों को शेयर बेचने का भी मौका नहीं मिलता। मगर यदि कोई पेनी स्टॉक भागना शुरू कर दे तो मालामाल भी कर सकता है। पेनी स्टॉक में तब ही पैसा लगाना बेहतर है, जब कंपनी के फ्यूचर प्लान्स अच्छे हों, कंपनी पर कर्ज कम से कम या बिल्कुल न हो और कंपनी प्रोफिट कमा रही हो। एक और चीज पेनी स्टॉक्स में जरूर देखें कि उस कंपनी में प्रमोटरों की हिस्सेदारी कितनी है। जहां तक बेहतर रिटर्न देने की बात है तो हम यहां आपको एक कंपनी की जानकारी देंगे, जिसने पिछले 2 साल में निवेशकों को भारी रिटर्न दिया है।
कौन सी है कंपनी
हम बात कर रहे हैं एसईएल मैन्युफैक्चरिंग की। एसईएल मैन्युफैक्चरिंग करीब 43 साल पुरानी कंपनी है, जिसकी स्थापना 1969 में की गयी थी। इसके शेयर ने निवेशकों को बीते कुछ सालों में बहुत तगड़ा रिटर्न दिया है। मगर बता दें कि इस कंपनी की मार्केट कैपिटल बहुत कम है। आज 21 फरवरी को कंपनी का शेयर 4.99 फीसदी (11 रु) की मजबूती के साथ 231.30 रु पर बंद हुआ है।
52 हफ्तों का शिखर
एसईएल मैन्युफैक्चरिंग के शेयर का 52 हफ्तों का शिखर 231.30 रु ही रहा है। इस अवधि का निचला स्तर 1.35 रु रहा है। बात करें रिटर्न की ये 5 कारोबारी सत्रों में ही 21.48 फीसदी उछल चुका है। सोचिए कि आपको इतना रिटर्न एफडी या पोस्ट ऑफिस की किसी स्कीम हासिल करने में कितना समय लगता। कम से कम 2-3 साल। मगर ये शेयर इतना रिटर्न महज 5 दिन में दे चुका है।
2 साल में कर दिया मालामाल
अब से 2 साल पहले 20 फरवरी 2020 को एसईएल मैन्युफैक्चरिंग के शेयर का रेट केवल 0.65 पैसे पर था, जो आज 231.30 रु पर पहुंच गया है। यानी इन दो सालों में कंपनी का शेयर 35,484 फीसदी रिटर्न दे चुका है। यानी ये शेयर निवेशकों का पैसा करीब करीब 355 गुना कर चुका है। इस तरह किसी के 50 हजार रु को 1.77 करोड़ रु बना चुका है।
1 साल में भी खूब उछला शेयर
अब से 1 साल पहले 22 फरवरी 2021 को एसईएल मैन्युफैक्चरिंग के शेयर का रेट केवल 1.85 पैसे पर था और आज ये 231.30 रु पर पहुंच गया है। यानी इस 1 साल में कंपनी का शेयर 12402.7 फीसदी रिटर्न दे चुका है। यानी ये शेयर निवेशकों का पैसा 124 गुना से अधिक कर चुका है। इस तरह किसी के 50 हजार रु को 62 लाख रु बना चुका है। केवल 50 हजार रु पर 61.5 लाख रु का मुनाफा।
कितना है 5 साल का रिटर्न
करीब 5 साल पहले 3 मार्च 2017 को एसईएल मैन्युफैक्चरिंग के शेयर का रेट केवल 3.15 पैसे पर था और आज ये 231.30 रु पर है। यानी इन 5 साल में कंपनी का शेयर 7243 फीसदी रिटर्न दे चुका है। यानी ये शेयर निवेशकों का पैसा 72 गुना से अधिक कर चुका है। इस तरह किसी के 50 हजार रु को 36 लाख रु बना चुका है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications