देश में हर दिन लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं. क्योंकि ये सस्ता होने के साथ-साथ समय पर सफर पूरा कर देती है. लेकिन आज भी देश में एक ऐसा राज्य है. जहां तक ट्रेन नहीं पहुंच पाई है. इसलिए यहां के लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. लेकिन अब 77 साल बाद इस राज्य को भी रेलवे कनेक्शन मिलने जा रहा है.

रेलवे कनेक्शन आज काफी महत्वपूर्ण यातायात साधन बन गया है. इसके जरिए आप देश के अलग-अलग कोने तक आसानी से आना-जाना कर सकते हैं. लेकिन सोचिए अगर आप किसी ऐसे राज्य में रहते हैं, जहां अभी तक रेलवे कनेक्शन नहीं पहुंचा है. तो जिंदगी कितनी मुश्किल हो जाती है.
इस राज्य के लोग 77 साल से रेलवे कनेक्शन का इंतजार कर रहे थें. अब इनका ये इंतजार खत्म होने वाला है.
किस राज्य के पास नहीं है रेलवे कनेक्शन ?
हम बात कर रहे हैं, मिजोरम की. इस 21वीं सदी में मिजोरम अभी तक किसी भी रेलवे कनेक्शन से नहीं जुड़ा है. अब मिजोरम की राजधानी आइजोल को नौ महीने बाद रेलवे नेटवर्क मिलने वाला है. जिसके बाद आइजोल पूर्वोत्तर राज्यों को ऐसा चौथी राजधानी बन जाएगी, जहां रेलवे कनेक्शन मौजूद है.
बैराबी-सैरांग रेलवे परियोजना से मिलेगी कनेक्टिविटी
बैराबी-सैरांग परियोजना के तहत बैरबी (असम के पास) और सैरांग(आइजोन के पास) 51.38 किलोमीटर की रेलवे लाइन बिछाई जाएगी. इसमें कुल 8213.82 करोड़ रुपये का खर्चा आने वाला है. ये काम अगले साल यानी 2024 जुलाई तक पूरा हो जाएगा.
अब तक पूर्वोत्तर के तीन राज्यों की राजधानी रेलवे कनेक्शन से जुड़ चुकी है. इनमें असम का मुख्य शहर गुवाहाटी, त्रिपुरा का अगरतला और अरुणाचल प्रदेश का नाहरलागुन शामिल हैं.
अब तक 17.38 किलोमीटर का काम हो चुका है पूरा
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक बैराबी-सैरांग रेलवे परियोजना के तहत अब तक 17.38 किलोमीटर का काम पूरा हो चुका है. 17.38 किलोमीटर का मतलब हुआ कि भैरबी से होरटोक खंड तक काम पूरा हो चुका है.
ये भी पता चला है कि इस परियोजना के तहत 48 सुरंग बनाई जाएगी.
इन सुरंगों की लंबाई 12,853 मीटर होगी. इसके अलावा इस परियोजना के तहत 55 बड़े पुल और 87 छोटे पुल का भी निर्माण होगा. वही सैरंग स्टेशन के पास इस परियोजना का सबसे ऊंचा खंभा बनाया जाएगा. जिसकी लंबाई 104 मीटर है. जो की कुतुब मीनार से भी 42 मीटर ज्यादा है.
कुल इतने रेलवे स्टेशन का होगा निर्माण
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक इस परियोजना के तहत मिजोरम में चार रेलवे स्टेशन बनने वाले हैं. इनमें कावनपुई, मुआलखांग, सैरंग और बैराबी शामिल है. ये ट्रेन बैराबी से होर्टोकी. होर्टोकी से कावनपुई, कावनपुई से मुआलखांग, मुआलखांग से सैरग तक जाएगी.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications