नयी दिल्ली। अमीर बनना कौन नहीं चाहता। हर कोई लखपति-करोड़पति बनना चाहता है। मगर बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो सारी जिंदगी भी मेहनत करने के बावजूद अमीर बनना तो दूर अपनी जरूरतें भी पूरी नहीं कर पाते। कुछ लोग किस्मत के धनी होते हैं। एक तीसरी कैटेगरी ऐसे लोगों की होती है जिनकी किस्मत अचानक से पलटी मारती है और वो अमीर हो जाते हैं। मगर इसके लिए किस्मत की जरूरत है। अगर आपकी किस्मत अच्छी है तो आप भी करोड़पति बन सकते हैं। इसके लिए आपको कोई मेहनत नहीं करनी, बल्कि एक खास नोट आपके पास होना चाहिए। ये नोट है 1 रु का। आइए जानते हैं कि कैसे 1 रुपये का ये नोट आपको करोड़पति बना सकता है।
लोग जमा करते हैं पुरानी चीजें
कुछ लोगों को पुरानी चीजें जमा करने का शौक होता है। ऐसे ही लोगों के पास एक मौका है मोटा पैसा कमाने का है। दरअसल कुछ लोग खास सिक्कों या नोट को पवित्र मानते हैं। एक ऐसा ही 1 रुपये का नोट है, जो 786 सीरीज का है। धर्म विशेष वर्ग के लोग इस खास सीरीज के नोट को पवित्र मानते हैं। कुछ लोग ऐसे नोटों को जमा करने का भी शौक रखते हैं। आपके पास ये नोट है तो आपकी किस्मत चमक जाएगी।
कौन खरीदेगा ये नोट
एक रिपोर्ट के अनुसार कई उद्योगपति तक ऐसे नोटों को खरीदने के लिए तैयार रहते हैं। बस आपको सही जगह पर इन नोटों को बिक्री के लिए रखना है। इस तरह के कई और भी नोट और सिक्के हैं जो दुर्लभ हो चुके हैं। इन नोटों और सिक्कों की कीमत हजारों से करोड़ों रु तक में है। आइए जानते हैं ऐसे नोटों को कहां बेचा जाए।
घर बैठे ऑनलाइन बेचें
इस तरह के नोट तथा सिक्के आप घर बैठे बेच सकते हैं. घर बैठे ही एक डील से आपको अच्छा पैसा मिल सकता है। बता दें कि इंडियामार्ट जैसी साइटों पर इन दुर्लभ करेंसी नोटों की बिक्री की जा सकती है। इसके अलावा कुछेक और भी साइट हैं जहां आप इन्हें बेच सकते हैं। आपको करना ये है कि इन साइट पर जाएं और अपना अकाउंट बनाएं। अकाउंट बनाने के बाद आपको सेलर के रूप में रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद मौजूद नोट की तस्वीर साइट पर अपलोड कर दें। अपलोड के साथ इसे बिक्री के लिए रखिए।
इस बात का रखें ध्यान
एक बात का ध्यान रखेंति ऐसे नोटों या किसी एंटीक सिक्के को खरीदने-बेचने पर किसी तरह की कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है। इनको खरीदना-बेचना ये पूरी तरह आप पर है। बहरहाल अब जानते हैं और कौन-कौन से सिक्के और नोट हैं बेशकीमती।
माता वैष्णो देवी का सिक्का बना देगा अमीर
786 सीरीज के 1 रु के नोट की तरह माता वैष्णो देवी की तस्वीर वाला 1 सिक्के के आपको 10 लाख रु तक मिल सकते हैं। ये सिक्के 5 और 10 रु के हैं। इन सिक्कों को सरकार ने 2002 में जारी किया था। माता वैष्णो देवी की फोटो वाले इन सिक्कों को बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए हर कोई इन्हें अपने पास रखना चाहता है और लोग इसके एवज बड़ी रकम देने तैयार को भी तैयार रहते हैं।
ये नोट भी है काफी महंगा
1 रु के 786 सीरीज वाले नोट की तरह 5 रु का 786 सीरीज का नोट भी काफी महंगा है। एक रिपोर्ट के अनुसार कुछ समय पहले एक 5 रुपए वाले पुराने नोट, जिस पर ट्रैक्टर की तस्वीर है, की नीलामी लाखों रु में हुई थी। वो नोट 786 सीरीज का था। अगर आपके पास इनमें कोई सिक्का या नोट है तो देर न करें।
नीलामी भी होती है
बता दें कि ऐसे नोटों और सिक्कों की नीलामी भी होती है। ऐसी नीलामी में इन सिक्कों और नोटों के बदले अच्छे पैसे मिल सकते हैं। अगली बार कहीं ऐसा नोट दिखे तो उसे चेक जरूर करें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications