नई दिल्ली, अगस्त 29। अगर आपको बचत खाते पर 2 लाख रु का एक्स्ट्रा फायदा मिले तो कैसा रहेगा? जाहिर सी बात है कोई भी फ्री में मिल रहे इस एक्स्ट्रा फायदे को हाथ से नहीं जाने देना चाहेगा। ऐसा ही एक फायदा एसबीआई में मिल रहा है। अगर आपका भी खाता एसबीआई में है तो आपको 2 लाख रु का फायदा मिल सकता है। मगर आपका खाता सिर्फ बचत खाता नहीं होना चाहिए, बल्कि एसबीआई में 2 लाख रु का फ्री इंश्योरेंस तभी मिलेगा जब आपका बैंक में जनधन खाता हो। इस योजना की शुरुआत 7 साल पहले हुई थी।
जानिए स्कीम की पूरी डिटेल
प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत आप किसी भी बैंक में खाता खुलवा सकते हैं। इस योजना का टार्गेट उन लोगों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाना था, जो 21वीं सदी में भी बैंकिंग सेवाओं से दूर थे। इस बैंक खाते से आप क्रेडिट, बीमा, पेंशन और दूसरी फाइनेंशियल सर्विस का फायदा ले सकते हैं। अगर आपका जनधन खाता एसबीआई में हो तो आपको कैसे 2 लाख रु का फायदा मिलेगा। आइए जानते हैं।
एसबीआई रुपे कार्ड
एसबीआई अपनी किसी ब्रांच में जनधन खाता खुलवाने वालों को एसबीआई रुपे जनधन कार्ड देता है। इसी कार्ड पर ग्राहकों को 2 लाख रु तक का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर मिलता है। नियमों के अनुसार 28 अगस्त 2018 के बाद जो रुपे कार्ड जारी हुए हैं उन पर 2 लाख रुपये तक का एक्सीडेंटल कवर दिया जाता है। ये रुपे कार्ड एक डेबिट कार्ड होता है जिससे आप एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं। इतना ही नहीं आप इस कार्ड की मदद से खरीदारी कर सकते हैं।
43 करोड़ खाते खुले
18 अगस्त तक इस योजना के तहत कुल खातों की संख्या 43 करोड़ हो गयी। इसमें से 55.5% यानी 23.9 करोड़ जनधन खाताधारक महिलाएं हैं। 66.7% यानी 28.7 करोड़ खाते ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में खोले गए हैं। वित्त मंत्रालय के एक बयान के अनुसार इन खातों के तहत कुल जमा राशि 1,46,230 करोड़ रुपये है। इस राशि में अगस्त 2015 से अब तक लगभग 6.3 गुना की वृद्धि हुई है।
महिलाओं को दिया गया कैश
वित्त मंत्रालय ने यह भी बताा कि 26 मार्च, 2020 को घोषित पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत, तीन महीने (अप्रैल 2020 से जून 2020) तक जनधन महिला खाताधारकों के खातों 500 रुपये प्रति माह की राशि डाली गयी। कोविड-19 को रोकने से लगाने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान महिला खाताधारकों के खातों में कुल 30,945 करोड़ रुपये जमा किए गए हैं।
जानिए बाकी फायदे
आपको इस खाते पर ओवरड्राफ्ट मिल जाता है। ये एक लोन होता है। जरूरत के समय आप इस सुविधा का इस्तेमाल करके खाते से पैसा निकाल सकते हैं। आपके खाते में पैसे हों या नहीं, मगर आपको 10 हजार रु तक मिल जाएंगे। पर ध्यान रहे कि इसके लिए आपका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना भी जरूरी है। खाते को आधार से लिंक करा कर आप खाते से 10 हजार रु तक का ओवरड्राफ्ट ले सकते हैं। आधार लिंक होने के अलावा ओवरड्राफ्ट लेने के लिए पहले 6 महीनों तक आपको अपने जनधन खाते में एक निश्चित पर्याप्त अकाउंट बैलेंस बरकरार रखना होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications