नयी दिल्ली। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 की कीमतों में भारी कीमत कटौती की गई है। इस फोन की कीमत देश भर के ऑफलाइन रिटेल स्टोरों में काफी घट गई है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 को पिछले साल भारत में 69,999 रु के प्राइस टैग के साथ लॉन्च किया गया था। पर उसके बाद फोन को 57,100 रु की कीमत पर लिस्ट किया गया। मगर अब सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार रिटेल शॉप्स पर इस फोन को और भी कम कीमत पर बेचा जा रहा है। ऑफलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म पर आपको अब ये दमदार स्मार्टफोन 25 हजार रु तक सस्ता मिल सकता है।
45 हजार रु में मिल रहा सैमसंग गैलेक्सी नोट 10
91 मोबाइल्स की रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 की कीमत अब 45 हजार रु से शुरू हो रही है। मुंबई में मौजूद एक रिटेलर ने इस बात की पुष्टि भी की है। बताया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 की नई कीमत कुछ दिन पहले ही लागू हुई है। इस फोन का पिछले साल 8 जीबी रैम + 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला इकलौता मॉडल 69,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। यानी अब फोन की कीमतों में 25,000 रुपये की कटौती की गई है। यह कीमत केवल रिटेल स्टोर्स के लिए लागू होने की जानकारी है और कंपनी की साइट पर ये अभी भी 12,899 रु के डिस्काउंट के साथ 57,100 रु पर ही बेचा जा रहा है।
क्या हैं सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 के फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 में 6.3 इंच की फुल-एचडी + (1,080x2,280 पिक्सेल) डायनामिक एमोलेड डिस्प्ले है और यह Exynos 9825 एसओसी पर संचालित होता है। फोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 ऑरा ब्लैक, ऑरा ग्लो और ऑरा रेड कलर वेरिएंट में आता है। ऑफलाइन स्टोर्स में कम हुई कीमत सभी कलर ऑप्शन पर लागू होती है, जबकि सैमसंग साइट पर केवल ऑरा व्हाइट और ऑरा रेड ऑप्शन पर ही डिस्काउंट मिल रहा है।
शानदार है कैमरा सेट-अप
फोटोग्राफी के लिए, सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 16-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 12-मेगापिक्सेल का टेलीफोटो लेंस शामिल है। इसके फ्रंट में 10-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर भी है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 में 3,500 एमएएच की बैटरी है जो 25 वाट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इस दमदार फोन में एनएफसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी और वाई-फाई 802.11 एक्स शामिल हैं।
सैमसंग दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी
बता दें कि सैमसंग दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी बन गई है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने जुलाई-सितंबर तिमाही में तिमाही आधार पर 47 फीसदी और सालान आधार पर 2 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की। कंपनी ने जुलाई-सितंबर तिमाही में 7.98 करोड़ फोन बेच कर 22 फीसदी मार्केट हिस्सेदारी पर कब्जा जमाया। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर 14 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ हुआवेई रही। हुआवेई ने 5.09 करो़ड़ स्मार्टफोन भेजे। वहीं शिओमी ने अमेरिकी दिग्गज एप्पल को पछाड़ कर इस मामले में तीसरा नबंर हासिल किया। इसने 4.62 करोड़ फोन बेचे और इसकी 13 फीसदी मार्केट हिस्सेदारी रही।
More From GoodReturns

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications