
Tata Group Share : टाटा ग्रुप की ढेर सारी कंपनियां हैं, जो कि शेयर बाजार पर लिस्टेड हैं। इन्हीं में से एक है इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल)। आईएचसीएल की शुरुआत 1899 में जमशेदजी टाटा ने की थी और इसका हेडक्वार्टर मुंबई में है जहाँ इसका मैन होटल ताज महल पैलेस होटल भी मौजूद है। इसके 4 महाद्वीपों में 107 लोकेशनों पर 250 से अधिक होटल हैं और 10 देशों में ताज, विवांता, सेलेक्शन, द गेटवे और जिंजर जैसे ब्रांडों में 21,000 से अधिक कमरे हैं। हाल ही में इसके तिमाही नतीजे आए हैं, जिनके दम पर इस शेयर में खरीदारी करना फायदे का सौदा हो सकता है।
कैसे रहे नतीजे
पहले जानिए कि इंडियन होटल्स के नतीजे कैसे रहे हैं। कंपनी ने दिसंबर 2022 को समाप्त वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही में 403.56 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इसके मुनाफे में चार गुना वृद्धि दर्ज की गयी, जो कि एक साल पहले की समान तिमाही में 95.96 करोड़ रुपये रहा था। 2022 की दिसंबर तिमाही के दौरान इंडियन होटल्स की इनकम पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,111.22 करोड़ रुपये के मुकाबले 1,685.8 करोड़ रुपये रही। वहीं वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही में कुल खर्च 1,248.62 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 1,014.23 करोड़ रुपये था।
कहां से कहां जा सकता है शेयर
कल यानी बीते शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.17 फीसदी की मजबूती के साथ 318.35 रु पर बंद हुआ। मगर इसके लिए अनुमान लगाया जा रहा है कि यह शेयर 390 रु तक जा सकता है। ये ट्रेंडलाइन डेटा के अनुसार इसका टार्गेट प्राइस है। अगर ये 390 रु तक जाता है तो ये मौजूदा स्तर से आपको 22.5 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
कितना दिया है रिटर्न
इंडियन होटल्स का शेयर बीते 5 दिन में 7.84 फीसदी तक उछला है। इसका एक महीने का रिटर्न खाली 1.19 फीसदी रहा है। 6 महीनों में इसने 17.71 फीसदी रिटर्न दिया है। 2023 में अब तक यह 0.36 फीसदी चढ़ा है। बीते एक साल में यह शेयर 47.08 फीसदी चढ़ा है। बीते 5 सालों में यह 132.46 फीसदी रिटर्न दे चुका है।
शुरुआत से अब तक रिटर्न
ये शेयर स्टॉक एक्सचेंजों पर 14 जुलाई 1995 को आया था, तब से अब तक यह 617.17 फीसदी रिटर्न देने में कामयाब रहा है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 348.70 रु और निचला स्तर 180.75 रु रहा है। कंपनी की मार्केट कैपिटल इस समय 45,218.44 करोड़ रु है।

1902 में हुई थी कंपनी रजिस्टर
1902 में रजिस्टर हुई कंपनी का पहला होटल खोला गया था - मुंबई के कोलाबा में। ये था ताजमहल पैलेस होटल जो कि 1903 में खोला गया था। यह आधुनिक लिफ्ट और रूसी कालीनों वाला भारत का पहला पांच सितारा होटल था। 1980 में ताज ग्रुप ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय होटल खोला - सना, यमन में। वो था ताज शेबा होटल और लुसाका, जाम्बिया में ताज पामोद्ज़ी। आईएचसीएल ने कोलंबो में ताज एक्सोटिका बेंटोटा और ताज समुद्र के साथ श्रीलंकाई बाजार में एंट्री की।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications