नई दिल्ली, अप्रैल 6। टाटा ग्रुप की कई कंपनियों के शेयरों ने बीते कुछ समय में काफी अच्छा रिटर्न दिया है। आज हमको एक ऐसी ही कंपनी की जानकारी देंगे। ये है तेजस नेटवर्क्स। तेजस नेटवर्क भारत में स्थित एक ऑप्टिकल, ब्रॉडबैंड और डेटा नेटवर्किंग उत्पाद कंपनी है। कंपनी अपने उत्पादों को दूरसंचार सेवा प्रदाताओं, इंटरनेट सेवा प्रदाताओं, उपयोगिताओं, सुरक्षा और सरकारी संस्थाओं को डिजाइन, डेवलप और बेचती है। इसके प्रोडक्ट 75 देशों में पहुंचते हैं। कंपनी ने दूरसंचार नेटवर्किंग के कई क्षेत्रों में कई आईपी का निर्माण किया है और दक्षिण पूर्व एशिया और अफ्रीका सहित अन्य विकासशील देशों के लिए एक निर्यातक के रूप में उभरी है। जानते हैं कंपनी की शेयर की डिटेल।
तेजस नेटवर्क्स का शेयर
1 साल में इस कंपनी के शेयर ने अच्छा रिटर्न दिया है। कंपनी का शेयर 1 साल में 181.45 रु से 516.35 रु पर पहुंच गया है। यानी इसका शेयर 184.57 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इस तरह कंपनी के शेयर ने 1 लाख रु को 2.84 लाख रु से भी अधिक बना दिया है। इस शेयर ने 2022 में अब तक करीब 21 फीसदी रिटर्न दिया है।
लगातार लग रहा अपर सर्किट
तेजस नेटवर्क्स में इस समय लगातार अपर सर्किट लग रहा है। बीते 6 दिनों से इसमें लगातार अपर सर्किट लग रहा है। ये शेयर रोज 5-5 फीसदी चढ़ रहा है। आज भी यह 5 फीसदी की मजबूती के साथ 516.35 रु पर बंद हुआ। कंपनी की मार्केट कैपिटल इस समय 5,914.78 करोड़ रु है।
1 महीने का रिटर्न
तेजस नेटवर्क्स का शेयर 1 महीने में 378.40 रु से 516.35 रु पर पहुंच गया है। यानी इसका शेयर 1 महीने में 137.95 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इस तरह कंपनी के शेयर ने 1 लाख रु को 2.38 लाख रु से भी अधिक बना दिया है। इस शेयर ने 6 महीने में अब तक केवल 3.55 फीसदी रिटर्न दिया है। ये शेयर जून 2017 में आया था। तब से यह अब तक 71.18 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शेयर 570.20 रु और निचला स्तर 157 रु रहा है।
क्यों उछल रहा शेयर
टाटा समूह ने सांख्य लैब्स प्राइवेट लिमिटेड में 64 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने की घोषणा की है, जबकि तेजस नेटवर्क कंपनी में 35.60 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने की उम्मीद कर रही है। इस अधिग्रहण के साथ, टेलीकॉम हार्डवेयर कंपनी भारत में निर्मित 5जी के 100 प्रतिशत रोल आउट के बाद आने वाले बाजार के अवसरों के लिए खुद को तैयार कर रही है। सांख्य लैब्स के अधिग्रहण से न केवल तेजस नेटवर्क्स की वायरलेस पेशकशों में वृद्धि होगी बल्कि भारत और विदेशों में इसका ग्राहक आधार भी बढ़ेगा।
तिमाही के नतीजे
दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही में तेजस नेटवर्क का शुद्ध घाटा 24.30 करोड़ रुपये हो गया, जबकि दिसंबर 2020 को समाप्त तिमाही के दौरान इसे 9.23 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही में इसकी बिक्री 20.63 फीसदी घट कर 107.06 करोड़ रुपये हो गई, जबकि दिसंबर 2020 को समाप्त तिमाही के दौरान इसकी इनकम 134.88 रुपये थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications