नई दिल्ली, सितंबर 03। गौतम अडानी दुनिया के तिसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय है। पिछले कुछ समय से गौतम अडानी समूह की कंपनियों के कर्ज ज्यादा लेने को ध्यान रखते हुए रेटिंग एजेंसियों ने कई चिंताएं जाहिर की हैं, लेकिन इन सभी चिंताओं से अलग नोमुरा इंडिया ने आडानी समूह के एक स्टॉक को लेकर पॉजिटिव खबर दी है। नोमुरा इंडिया के मुताबिक आडानी समूह की कंपनियों में से अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन की स्थिति सबसे मजबूत है। नोमुरा इंडिया ने आडानी पोर्ट के स्टॉक को अभी भी अपने बाय रेटिंग में रखा है। नोमुरा ने निवेशको से अच्छे रिटर्न के लिए आडानी पोर्ट के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
क्या है टारगेट प्राइस
नोमुरा इंडिया ने अडानी पोर्ट्स के स्टॉक प्राइस में इजाफा होने का अनुमान लगाया है। नोमुरा ने आडानी पोर्ट की टारगटे प्राइस 1,025 रुपये पर बरकरार रखा है। स्टॉक का भाव शुक्रवार को 852.75 रुपये के करीब था। इस को देखते हुए आने वाले दिनों में आडानी पोर्ट में अभी 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है।
क्या बताया है कारण
नोमुरा इंडिया के ने कहा है कि वित्त वर्ष 2023-25 में कैपेक्स में 23,000 करोड़ रुपये की आवश्यकता होने वाली है। नोमुरा ने बताया कि अडानी पोर्ट्स का बेहतर मैनेजमेंट अडानी समूह की दूसरी अन्य कंपनियों के परिचालन और स्टॉक प्रदर्शन से काफी भिन्न है। नोमुरा ने आगे कहा कि अडानी पोर्ट्स के कैश फ्लो में काफी सुधार हो रहा है। कंपनी के स्टॉक में अपनी गवर्नेंस प्रतिबद्धताओं के साथ साथ आगे बढ़ने की संभावना दिख रही है।
क्या है सलाह
नोमुरा ने कहा कि कंपनी को 23,000 करोड़ रुपये के कैपेक्स प्लान के अलावा लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग पर थोड़ा और ध्यान देने की जरूरत है। नोमुरा ने उम्मीद करते हुए कहा कि वेयरहाउसिंग के लिए आडानी के बाजार हिस्सेदारी में तेजी आएगी।
More From GoodReturns

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications